पार्षद किरण बाला छाबड़िया एवं पार्षद प्रतिनिधि नानक छाबड़िया ने दी दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं,,,
पार्षद किरण बाला छाबड़िया एवं पार्षद प्रतिनिधि नानक छाबड़िया ने दी दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं,,, तिल्दानेवरा से अमजद खान की रिपोर्ट सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश देता है विजयादशमी का पर्व तिल्दा-नेवरा:-- असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक विजयादशमी एवं दशहरा पर्व के पावन अवसर पर पार्षद किरण बाला छाबड़िया एवं पार्षद प्रतिनिधि नानक छाबड़िया ने समस्त नगरवासियों, क्षेत्रवासियों तथा देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पावन पर्व को भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और जीवन के उच्च आदर्शों का प्रतीक बताते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अपने शुभकामना संदेश में किरण बाला छाबड़िया एवं नानक छाबड़िया ने कहा कि दशहरा पर्व हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके मर्यादित जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करता है। प्रभु श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्शों के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। वहीं रावण पर भगवान श्रीराम की विजय हमें यह स...