Posts

कवर्धा:-अतिथि व्याख्यान का आयोजन सम्पन्न,,,

Image
कवर्धा:-अतिथि व्याख्यान का आयोजन सम्पन्न। कवर्धा( मनोज बंजारे):-- आचार्य पंथ श्री गृन्ध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कवर्धा के रसायन शास्त्र विभाग में केमिकल सोसायटी के द्वारा, प्राचार्य डॉ. बी.एस. चौहान सर के निर्देशन में  विभाग अध्यक्ष डॉ.दीप्ति जांगडे एवं  संतोष डहरिया सहायक प्राध्यापक रसायन के उपस्थिति में अतिथि व्याख्यान का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।अतिथि व्याख्यान में व्याख्यान प्रस्तुत  भोलाराम घृतलहरे (सहायक प्राध्यापक रसायन) शासकीय महाविद्यालय पंडरिया के द्वारा किया गया। व्याख्यान कार्यक्रम में महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग के एम.एस.सी. रसायन शास्त्र के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।सभी छात्र- छात्राओं को रसायन शास्त्र  से संबंधित मैक्रो मॉलिक्यूल विषय पर जानकारी व्याख्यान कर्ता के द्वारा प्रदान किया गया, जिससे उपस्थित समस्त विद्यार्थी लाभान्वित हुए।उपरोक्त कार्यक्रम में डॉ. ऋचा मिश्रा, डॉ. सुनीता जाखड़,  वैभव गुप्ता एवं  ओ.एन. कुर्रे उपस्थित रहे।

आध्यात्मिक चेतना के कालजयी ग्रन्थ द्वादश ज्योतिर्लिंग महिमा का लोकार्पण उज्जैन में सम्पन्न

Image
आध्यात्मिक चेतना के कालजयी ग्रन्थ द्वादश ज्योतिर्लिंग महिमा का लोकार्पण उज्जैन में सम्पन्न संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा को महाकाल साहित्य सम्मान से अलंकृत किया गया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी साहित्य के प्रचार प्रसार के लिये समर्पित संस्था शब्द सृजन संस्थान (पंजी.) के द्वारा  25 नवम्बर शनिवार को महाकालेश्वर की पावन भूमि पर स्थित महाकाल भक्त निवास के भव्य आडिटोरियम में महाकाल साहित्य उत्सव मनाया गया  जिसके अन्तर्गत प्रथम सत्र में द्वादश ज्योतिर्लिंग महिमा काव्य ग्रन्थ का लोकार्पण किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से आये लगभग चार दर्जन सहभागी रचनाकारों को महाकाल साहित्य सम्मान से अलंकृत किया गया। मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग, रामेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग इस प्रकार पांच ज्योतिर्लिंगों की महिमा गान रचनाओं के आधार पर संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा सक्ती छत्तीसगढ़ को महाकाल साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। कालिदास साहित्य अकादमी उज्जैन के निदेशक एवं कार्यक्रम के मुख...

कवर्धा:-- चक्का जाम,,, दूषित पानी से परेशान नगरवासियों से किया जक्का जाम। ग्रामीणों में काफी आक्रोश।

Image
कवर्धा:-- चक्का जाम,,, दूषित पानी से परेशान नगरवासियों से किया जक्का जाम। ग्रामीणों में  काफी आक्रोश। कवर्धा( मनोज बंजारे) :-- बोड़ला नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 1 के वार्ड वासियों ने दूषित पानी नल में आ रहे जिसकी सुधार नही करने पर वार्डवासियों ने नाराज होकर बोड़ला से दलदली जाने मार्ग को किया चक्का जाम वही वार्डवासियों कहना है कि वार्ड में लगभग 6 महीनों से दूषित पानी आ रहा जिसकी शिकायत नगर पंचायत में बैठे अधिकारी व नगर अध्यक्ष को कई बार पत्र के माध्यम से अवगत कराया है लेकिन फिर भी अभी तक सुधार नहीं किया गया है जिसको लेकर वार्डवासियों ने आज बोड़ला से दलदली जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया वहीं सूचना पाकर बोड़ला थाना के डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर वार्डवासियों काफी देर तक समझाइए करने के बाद वार्डवासियों को मार्ग से हटाया गया वहीं वार्डवासियों का कहना है कि नगर पंचायत में बैठे सीएमओ नगर पंचायत अध्यक्ष को दूषित पानी आने के शिकायत को लेकर कई बार शिकायत किए हैं फिर भी अभी तक उनका शिकायत का निराकरण नहीं हुआ है जब तक हमारी मांग पूरा नही होगी तब तक मार्ग से नही हटेंगें कहा नाराज ह...

शिकसा भूले बिसरे गीत "सदाबहार नगमे" का हुआ आयोजन (पुराने मधुर गीतों ने सबको मंत्रमुग्ध किया)

Image
शिकसा भूले बिसरे गीत "सदाबहार नगमे" का हुआ आयोजन  (पुराने मधुर गीतों ने सबको मंत्रमुग्ध किया)                    शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में कला व संस्कृति के संर्वधन के लिये शिकसा भूले बिसरे हिन्दी गीत "सदाबहार नगमे" कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन "आस" के संयोजन विजय कुमार प्रधान के उपस्थिति व टीकाराम सारथी"हसमुख" प्राचार्य चुरतेली व सलाहकार शिकसा के अध्यक्षता में हुआ।              कार्यक्रम का शुभारंभ  सरस्वती वंदना प्रतिभा यादव शिक्षक घोघरी सक्ती व राजगीत संध्या पाठक सहा.शिक्षक सेक्टर 04 भिलाई ने प्रस्तुत कर किया।                सर्वप्रथम संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन"आस" ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिकसा अपनी संस्कृति व पुराने गीतों के संर्वधन में भी निरंतर प्रयासरत है इसके लिए समय समय पर कार्यक्रम आयोजित कर रहे है।                शिकसा के कोषा...

कवर्धा। कीड़ायुक्त पानी पीने मजबूर नगर पंचायत बोडला वासी।लोगो के स्वास्थ्य से खिलवाड़। अधिकारी मौन

Image
कवर्धा:- कीड़ायुक्त पानी पीने मजबूर नगर पंचायत बोडला  वार्डवासी,, सूचना के बावजूद अधिकारी मौन। बड़े हादसे का इंतजार।   कवर्धा(मनोज बंजारे):-- आपको बता दे कि बोड़ला नगर पंचायत के वार्ड न 09 में नल से कीड़ा युक्त पानी आने से वार्डवासियों में प्रशासन के ख़िलाफ़ काफी आक्रोश है वार्ड के लोगों ने बताया कि लगातार नल में कीड़ा युक्त पानी आ रहा है,जिसकी सूचना  नगर पंचायत के अधिकारियों को दिया जा चुका है। फिर भी अभी किसी प्रकार कोई संज्ञान नही लिया है और वही दूषित पानी पीने से 15 दिन पूर्व लगभग 20 से 25 लोगों तबियत बिगड़ गया था सभी को बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।किंतु दिन ब दिन लोगो की तबियत बिगड़ी जा रही है।। फिर से वार्ड में कीड़ा युक्त पाने आने से वार्ड वासियों के मन में डर बैठ गया है। मिडिया ने  नगर पंचायत बोड़ला के CMO से जानकारी लिया गया तो उनका कहना है कि जिस वार्ड में दूषित पानी आ रहा था वहाँ पाइप को बंद करा दिया गया और एक बार चेक करती हूँ बोला गया।

पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल कार्यकर्ताओ को जोगी कांग्रेस ने दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

Image
पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल कार्यकर्ताओ को जोगी कांग्रेस ने दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता कवर्धा( मनोज बंजारे):-- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी ने विधानसभा चुनाव 2023 में 72 कवर्धा विधानसभा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ व पार्टी विरोधी गतिविधियों मे शामिल होने के कारण  पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है।  मिली सूचना से पता चला है की लालचंद साहू,शिव चंद्रवंशी, जेडी मानिकपुरी (बोड़ला ब्लॉक )और गजेंद्र मरकाम (लोहारा ब्लॉक )पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हुए है। जनता कांग्रेस जोगी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रेणु जोगी एवम जनता कांग्रेस जोगी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने इन कार्यकर्ताओ को 6 वर्ष के लिए पार्टी निष्कासित करने का आदेश दिए है।

कवर्धा:-- गली गली में बिक रहा शराब।विभाग अपने में मस्त। कार्यवाही के नाम सिर्फ खानापूर्ति।

Image
कवर्धा:-- गली गली में बिक रहा शराब।विभाग  अपने में मस्त। कार्यवाही के नाम सिर्फ खानापूर्ति। कवर्धा ( मनोज बंजारे):-- छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के द्वारा शराब दुकान संचालन के लिए जो रीति नीति बनाए है उसे उन्ही के अधिकारी कर्मचारी आईना दिखा रहे है और चौबीस घंटे पारा मोहल्ले में शराब की अवैध बिक्री करते कोचियो के द्वारा देखा जा सकता है। आबकारी अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा यदाकदा कार्यवाही करते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते दिखाई देते है । जो लोगो में काफी चर्चा का विषय बना हुआ हैं । चौबीस घंटे मिलती हैं अवैध शराब राज्य सरकार के द्वारा शराब दुकान संचालन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के दुकान के लिए सुबह नौ बजे से रात नौ बजे का समय निर्धारित है वही जिला मुख्यालय के दुकान के लिए सुबह नौ से रात दस बजे का समय निर्धारित है । कबीरधाम जिला मुख्यालय सहित गांव गांव में अवैध रूप शराब बिक्री करते देखे जा सकते है । जहा से मदिराप्रेमी खरीद कर पीते नजर आते हैं । ऐसा नही की इसकी जानकारी विभाग को नहीं है लेकिन कार्यवाही करने में सफल नही हो रहे है जिसको लेकर विभाग के अधिकारी कर्मचारी की भ...