Posts

थाने के बगल में दो दशक से खुला फड़, पुलिस की खामोशी पर सवाल

Image
थाने के बगल में दो दशक से खुला फड़, पुलिस की खामोशी पर सवाल सफेदपोश दिन में नेता-समाजसेवी, रात को बावन परियों के दीवाने छोटे सटोरियों पर दबिश, बड़े रसूखदारों पर पुलिस क्यों खामोश..? क्या पुलिस केवल गरीबों पर ताकत दिखा अपनी पीठ थपथपा रही है..? सक्ती:-- जिला बनने के बाद से पुलिस हर रोज़ अवैध शराब और सट्टा जुए पर सख्ती का डंका पीटती है। प्रेस नोट जारी होते हैं, फोटो खिंचते हैं और “कार्रवाई जारी है” का राग अलापा जाता है। लेकिन सवाल ये है – नगर कोतवाली से महज़ 20 मीटर दूर, दो दशकों से चल रहे करोड़ों के जुए पर पुलिस क्यों खामोश है..? सूत्र बताते हैं कि पुलिस को इस जुए की पूरी खबर है, नाम-पता सब मालूम है। यहां तक कि कई बार कप्तान स्तर से कार्रवाई के निर्देश भी थाने तक पहुंचे, लेकिन हुआ क्या? थानेदार और उनके नुमाइंदे खुद जुआरियों को कप्तान का मैसेज दिखाकर कहते – “कुछ दिन शांत रहो।” नतीजा – आज भी हर रात आठ से बारह बजे तक यहां शराब के गिलास टकराते हैं, बावन परी की गोटियाँ बजती हैं और लाखों-करोड़ों का दांव खेला जाता है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जि...

दामाखेड़ा परिक्षेत्र के अध्यक्ष बने मानधाता साहू, विधायक से आशीर्वाद लेकर समाज सेवा का लिया संकल्प !

Image
दामाखेड़ा परिक्षेत्र के अध्यक्ष बने मानधाता साहू, विधायक से आशीर्वाद लेकर समाज सेवा का लिया संकल्प ! ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन बलौदाबाजार:-- दामाखेड़ा परिक्षेत्र में हाल ही में हुए चुनाव में मानधाता साहू को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने विधायक से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की प्रगति व समाज की एकता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर समाज के कई प्रमुख सदस्य भी उनके साथ उपस्थित रहे। इनमें उपाध्यक्ष भीम साहू, सचिव भानु प्रताप साहू, जनपद सदस्य सुरेश साहू, लोकनाथ साहू और हीरालाल साहू शामिल थे। सभी ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष का फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। मानधाता साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि – “यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं समाज के हर वर्ग को साथ लेकर परिक्षेत्र की उन्नति, शिक्षा, रोजगार और सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने की दिशा में काम करूंगा। समाज की परंपराओं को आगे बढ़ाना और युवाओं को सही दिशा में प्रेरित करना मेरी प्राथमिकता होगी।” उसी दौरान उपस्थि...

नवापारा में जय मां नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा जस गीत प्रतियोगिता का आयोजन

Image
नवापारा में जय मां नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा जस गीत प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन नवापारा शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जय मां नवदुर्गा सेवा समिति, दुर्गा मंदिर नवापारा के तत्वावधान में जस गीत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। माँ दुर्गा की भक्ति और सांस्कृतिक परंपरा को संजोने वाले इस कार्यक्रम में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य डॉ. मोहन लाल वर्मा शामिल हुए साथ ही ग्राम उपसरपंच लोकनाथ वर्मा ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से नई पीढ़ी में हमारी संस्कृति और भक्ति परंपरा जीवित रहती है। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिभागियों ने माँ दुर्गा की स्तुति में भावपूर्ण जस गीत प्रस्तुत किए, जिनमें भक्ति और लोक संगीत का सुंदर संगम देखने को मिला। दर्शक मंत्रमुग्ध होकर कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद लेते रहे और तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित ...

गुम इंसानमहिला गुम नाम- श्रीमती सरिता माण्डले पति संतोष उम्र 30 वर्ष हाल पता सतनाम चौक खम्हारडीह थाना खम्हारडीह रायपुर *स्थाई पता* खम्हारीपारा(बिन्द्रानवागढ़) थाना मैनपुर जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़) विवरण :--

Image
गुम इंसान महिला गुम नाम- श्रीमती सरिता माण्डले पति संतोष उम्र 30 वर्ष हाल पता सतनाम चौक खम्हारडीह थाना खम्हारडीह रायपुर *स्थाई पता* खम्हारीपारा(बिन्द्रानवागढ़) थाना मैनपुर जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़)  विवरण :-- उक्त महिला सरिता माण्डले दिनांक 5/8/2025 को सतनाम चौक खम्हारडीह घर से बिना बताए कही चली गई है जो अभी तक घर वापस नहीं आई है जिसका मानसिक स्थिति ठीक नहीं है जिसका गुम इंसान रिपोर्ट थाना खम्हारडीह में 50/2025 दर्ज कर पता तलाश में लिया गया है जिस किसी को उक्त गुम इंसान महिला के बारे में कही दिखे या पता चले तो थाना खम्हारडीह के फोन नंबर 07714033441 या  MN 7999571559 में नोट करावे।

सुहेला में माँ दुर्गा के 51 शक्ति स्वरूपों के भव्य दर्शन, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

Image
सुहेला में माँ दुर्गा के 51 शक्ति स्वरूपों के भव्य दर्शन, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन  सुहेला:-- नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर सुहेला में युवा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य दुर्गा पंडाल का आयोजन किया गया। इस वर्ष पंडाल की विशेषता यह रही कि यहाँ माँ दुर्गा के 51 शक्ति स्वरूपों के दर्शन का अद्वितीय अवसर श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। यह आयोजन धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का अद्भुत संगम बन गया, जहाँ भक्तजन माता रानी के जयकारों से वातावरण को गूंजायमान करते नजर आए। इस भव्य आयोजन में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री बृजमोहन अग्रवाल, बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री श्री टंकराम वर्मा, जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल, विधायक प्रतिनिधि करण वर्मा तथा सुहेला मंडल अध्यक्ष हेमन्त बघामर ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। नेताओं ने माँ दुर्गा के चरणों में नमन कर पूरे क्षेत्र की समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। भक्तों की भीड़ सुबह से ही पंडाल में दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। आकर्षक विद्युत सज्जा, रंग-बिरंगी लाइटों से...

चंदेरी (सिमगा) में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, किसानों-ग्रामीणों की समस्याओं और ‘जीएसटी उत्सव’ पर सरकार को घेरा,,

Image
चंदेरी (सिमगा) में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, किसानों-ग्रामीणों की समस्याओं और ‘जीएसटी उत्सव’ पर सरकार को घेरा ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन रतनपुर में मां महामाया के दर्शन के लिए जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चंदेरी (सिमगा) में विधायक इन्द्र साव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। भूपेश बघेल ने किसानों से धान की फसल की स्थिति, खाद उपलब्धता, धान में फैल रही बीमारियों और सिंचाई के पानी को लेकर विस्तार से चर्चा की। किसानों ने बताया कि नये पंजीयन और एग्री-स्टैक प्रणाली में गंभीर खामियां है संयुक्त खातों और काबिल-कास्त जमीनों का पंजीयन नहीं हो रहा, जिससे हजारों किसानों को धान की सरकारी खरीद से वंचित होने का खतरा है। ग्रामीणों ने लगातार बिजली कटौती और बढ़ते बिजली बिलों पर आक्रोश जताया। इस पर भूपेश बघेल ने कहा > “भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। हमारी सरकार ने आधा बिजली बिल योजना से जनता को राहत दी थी, लेकिन अब लोग भारी बिल और अघोषित कटौती से परेशान हैं। किसान खाद, पानी और बिजली—तीनों मोर्चों पर संकट झेल रहे हैं और स...

निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित

Image
निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित तिल्दा नेवरा से ब्लाक संवाददाता अमजद खान की रिपोर्ट रायपुर:--- संचालनालय आयुष के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी रायपुर (छ.ग.) के मार्गदर्शन में 10वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 23 सितम्बर 2025, मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-02, चंगोराभांठा, रायपुर में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। शिविर प्रभारी डॉ. ओमकेश्वरी के सौजन्य से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 211 हितग्राही मरीजों की जांच कर उन्हें आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा परामर्श प्रदान किया गया तथा निशुल्क आयुष औषधियां वितरित की गईं। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुंधति देवांगन (विशेषज्ञ आयुर्वेद), डॉ. अमित शर्मा, डॉ. अरविंद पाठक (नेवरा) एवं डॉ. प्रणिता चंद्रिकापुरे (तरपोंगी) ने अपनी सेवाएं दीं। वहीं आयुर्वेद फार्मासिस्ट श्री योगेश वर्मा (कूंरा), महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता झरना वर्मा एवं नेहा उपाध्याय तथा औषधालय सेवक श्री दुकालूराम कुर्रे (तरपोंगी) ने भी सहयोग प्रदान किया। इसके साथ ही ...