सुहेला में माँ दुर्गा के 51 शक्ति स्वरूपों के भव्य दर्शन, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

सुहेला में माँ दुर्गा के 51 शक्ति स्वरूपों के भव्य दर्शन, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन 
सुहेला:--नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर सुहेला में युवा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य दुर्गा पंडाल का आयोजन किया गया। इस वर्ष पंडाल की विशेषता यह रही कि यहाँ माँ दुर्गा के 51 शक्ति स्वरूपों के दर्शन का अद्वितीय अवसर श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। यह आयोजन धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का अद्भुत संगम बन गया, जहाँ भक्तजन माता रानी के जयकारों से वातावरण को गूंजायमान करते नजर आए।
इस भव्य आयोजन में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री बृजमोहन अग्रवाल, बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री श्री टंकराम वर्मा, जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल, विधायक प्रतिनिधि करण वर्मा तथा सुहेला मंडल अध्यक्ष हेमन्त बघामर ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। नेताओं ने माँ दुर्गा के चरणों में नमन कर पूरे क्षेत्र की समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

भक्तों की भीड़ सुबह से ही पंडाल में दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। आकर्षक विद्युत सज्जा, रंग-बिरंगी लाइटों से सजा पंडाल, पारंपरिक ढोल-नगाड़े और भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि ने माहौल को और भी दिव्य बना दिया। श्रद्धालुओं के लिए समिति की ओर से भोग और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई।
युवा दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार नवरात्र महोत्सव को विशेष बनाने के लिए महीनों से तैयारियां की गई थीं। पंडाल की संरचना को अद्भुत कलात्मकता से सजाया गया है ताकि श्रद्धालु माँ के हर स्वरूप का दिव्य अनुभव कर सकें।
पूरे आयोजन के दौरान माँ जगदंबा के जयकारे, धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक आरती ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंग दिया।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !