विश्व स्तरीय आनलाइन काव्य पाठ फेसबुक लाइव के माध्यम से 20 नवम्बर को होगा।
विश्व स्तरीय आनलाइन काव्य पाठ फेसबुक लाइव के माध्यम से 20 नवम्बर को होगा।
संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा, सक्ती (छत्तीसगढ़) द्वारा अशोक चक्र वीरता सम्मान प्राप्त सुहास बिस्वास जी की जीवनी को दोहा छंद पर काव्य पाठ किया जाएगा।
201 कवियों द्वारा होगा अशोक चक्र विजेताओं का दोहा छंद में गुणगान
सक्ती छत्तीसगढ़:- साहित्य एवं संस्कृति की वैश्विक संस्था अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन, गाजियाबाद द्वारा 20 नवम्बर को अशोक चक्र विजेताओं पर ऑनलाइन काव्य पाठ फेसबुक लाइव के माध्यम से होगा, जिसमें भारत सहित पूरे विश्व के 201 रचनाकारों द्वारा मात्र 10 घण्टों में अशोक चक्र विजेताओं पर लिखे गए दोहों का कविता पाठ होगा और कवियों से संकलित दोहों के आधार पर कालजयी ग्रन्थ का प्रकाशन भी किया जाएगा।
इस अनूठे आयोजन में संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा, सक्ती छत्तीसगढ़ द्वारा अशोक चक्र वीरता सम्मान प्राप्त सुहास बिस्वास जी की जीवनी को दोहा छंद पर काव्यपाठ किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि हिन्दी साहित्य में इस प्रकार का पहला आयोजन है जब अशोक चक्र विजेताओं पर दोहा छंद में लिखाया जा रहा है।
पूरे विश्व के रचनाकार इस अनूठे आयोजन हेतु बड़े उत्सुक हैं,
डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन हमेशा कुछ नया करता है उसी श्रृंखला में इस बार भारत के उन नायकों को चुना गया है,
जिन्होंने राष्ट्र के लिये समर्पण किया है उनकी जीवनी को कविता के माध्यम से गुणगान किया जाएगा।
भारत की वर्तमान पीढ़ी इस संदर्भ में कुछ जानें समझें इसीलिये यह आयोजन किया जा रहा है। इस प्रकार का उल्लेखनीय कार्य हिन्दी साहित्य में कभी नहीं हुआ है इसलिए अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन यह नया कीर्तिमान स्थापित भी करेगा।
डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि 20 नवम्बर 2022 को 201 कवि/कवयित्रियों का ऑनलाइन काव्यपाठ फेसबुक लाइव के माध्यम से प्रातः 10 बजे से किया जाएगा, जिसके लिए 201 कवियों को पच्चीस- पच्चीस के आठ समूहों में बांटा गया है, जिसकी मॉनिटरिंग संस्था के महासचिव देश के वरिष्ठ गीतकार श्री ओंकार त्रिपाठी जी कर रहे हैं एवं संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजकुमार छापड़िया जी अपना कुशल मार्गदर्शन दे रहे हैं।
इन आठ समूहों की जिम्मेदारी के लिये संस्था के कर्मठ पदाधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिसमें कोषाध्यक्ष अनुपमा पाण्डेय 'भारतीय', संगठन मंत्री ब्रज माहिर, सचिव रजनीश स्वछन्द, महिला इकाई अध्यक्ष कुसुमलता कुसुम, महिला इकाई महामंत्री गार्गी कौशिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह श्रेयस, अमेरिका इकाई अध्यक्ष डॉ. श्वेता सिन्हा, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोशनी किरण को इस महत्वपूर्ण आयोजन की जिम्मेदारी दी गयी है।
संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा
सक्ती (छत्तीसगढ़)
मो.नं. 7999451129.
Comments
Post a Comment