कवर्धा:-4 साल की मासूम के साथ अनाचार के मामले का खुलासा, 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचे प्रिंसिपल और बस कंडेक्टर

कवर्धा:-4 साल की मासूम के साथ अनाचार के मामले का खुलासा, 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचे प्रिंसिपल और बस कंडेक्टर


कवर्धा(मनोज बंजारे ):--निजी स्कूल में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए अनाचार मामले में 24 घंटे के भीतर SP लाल उमेंद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है. इस केस में बस कंडेकर मुकेश यादव और स्कूल के प्रिंसिपल जगदीश सांखला को गिरफ्तार कर लिया गया है.


बता दें कि मंगलवार को एक निजी स्कूल में 4 वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment ) का मामला सामने आया था. परिजनों की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. 4 वर्ष की बच्ची के साथ स्कूल से संबंधित अज्ञात आरोपियों ने बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की घटना को अंजाम दिया था.

बच्ची का मेडिकल कराए जाने पर इस बात की पुष्टि की गई थी. निजी स्कूल में इस तरह से मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आने पर पालकों की चिंता बढ़ गई है.

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !