हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया,थाना डभरा पुलिस की कार्यवाही

हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया,
थाना डभरा पुलिस की कार्यवाही
डभरा( जिला - सक्ती):--मामला कुछ इस प्रकार है कि दिनांक 08.03.2023 को प्रार्थी के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.03.2023 के रात्रि करीबन 11ः00 बजे गांव के पडोसी सालिक राम कोशले, छत्रपाल कोशले, सूरज कोशले ,गणेशराम कोशले के द्वारा ग्राम पंचायत को गंदी गंदी गाली दे रहे थे, चूंकि प्रार्थी का मां वार्ड पंच है।

 जिस कारण गाली खराब लगने पर अपने भाई गिरधारी खुंटे के सांथ बाहर निकलकर गाली देने से मना करने लगे,, जिस पर आरोपीगणो के द्वारा  मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने कि नियत से टांगी के पासा तथा डंडा से सिर को मारकर चोंट पहुचाकर हत्या करने का प्रयास किया। कि रिपोर्ट पर थाना डभरा मे अपराध धारा 294,506,323,307,34 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण के आरोपियो के गिरफतारी हेतु  जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपियों के त्वरित गिरफतारी हेतु आदेश प्राप्त होने पर प्रकरण के आरोपीयो  सालिक राम पिता नानदाउ कोसले उम्र 50 साल , गणेशराम पिता नानदाउ कोसले उम्र 40 साल,. छत्रपाल पिता सालिकराम कोसले उम्र 20 साल ,सूरज पिता सालिकराम कोसले उम्र 18 साल सभी निवासी धुरकोट थाना डभरा  जिला-सक्ती को दिनांक 08.03.23  को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक के.के. महतो, उ.नि. लक्ष्मण खुंटे, प्रधान आरक्षक रामप्रसाद चैहान आरक्षक लक्ष्मीनारायण राठौर देवनारायण चन्द्रा लक्ष्मीनाराण पटेल, राधेश्याम बरेठ, महासिह सिदार व थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !