रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़कर मानव सेवा के लिए करे उत्कृष्ट कार्य- कलेक्टर

रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़कर मानव सेवा के लिए करे उत्कृष्ट कार्य- कलेक्टर
कलेक्टर ने सभी जनप्रतिनिधी, समाजसेवी संगठन, आम नागरिकों सहित समस्त जिलेवासियों से जिला रेडक्रास सोसायटी में ज्यादा से ज्यादा सदस्यता लेने की अपील
बालासोर रेल दुर्घटना हेतु शोक व्यक्त करते हुए रखा गया मौन

           सक्ती,( 05 जून 2023) :--कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में नवीन जिला सक्ती के कलेक्टोरेट सभाकक्ष जेठा में जिला रेड क्रॉस सोसायटी गठन हेतु सामान्य सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक प्रारंभ करने के पूर्व उड़ीसा के बालासोर में हुवे रेल दुर्घटना में दिवंगत लोगो के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और उसके बाद बैठक की कार्यवाही आरंभ की गई। रेड क्रॉस सोसायटी के बारे संक्षिप्त जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूरज सिंह राठौर ने कहा जिला में रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष जिला कलेक्टर और सचिव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में कार्य करते है तथा समस्त विभागीय अधिकारी जनप्रतिनिधिगण ,समाज सेवक , मीडिया प्रतिनिधि, आमनागरिक या कोई भी व्यक्ति इस समिति की सदस्यता लें सकते हैं। कलेक्टर ने सभी जनप्रतिनिधी, समाजसेवी संगठन सहित सभी आम नागरिकों से जिला रेडक्रास सोसायटी में ज्यादा से ज्यादा सदस्यता लेने की अपील की। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़कर मानव सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने की बात कही। कलेक्टर ने जिले में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए रेडक्रॉस की समस्त गतिविधियों का संचालन करने कहा।
         स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार रेडक्रॉस सोसाइटी की आजीवन सदस्यता के लिए 1100 रुपए शुल्क निर्धारित है तथा वार्षिक सदस्यता हेतु 300 रुपए शुल्क निर्धारित है। जूनियर रेड क्रॉस का गठन शासकीय या निजी  स्कूल एवं कालेज में किया जाना है। स्कूल छात्र छात्रा हेतु 50 रुपए शुल्क और कालेज छात्र छात्रा हेतु 100 सदस्यता शुल्क निर्धारित है। कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसायटी सक्ती द्वारा समस्त अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अधिक से अधिक लोगों को रेड क्रॉस सोसायटी की सदस्यता अभियान में जोड़ने हेतु प्रोत्साहित करने कहा गया। पूर्व से ही रेड क्रॉस सोसायटी सक्ती के आजीवन सदस्य श्री डी.के. पाली द्वारा बताया गया की वर्ष 2003 एवं 2004 में  सक्ती ब्लॉक में रेडक्रॉस सोसायटी का सफल संचालन किया जा रहा था तथा मानव सेवा हेतु रेड क्रास एंबुलेंस सेवा भी संचालित थी किंतु 2004 के बाद से इन कार्यों में इस क्षेत्र में प्रगति कम हुई है, जिसे फिर से गति देने की आवश्यकता है। अब नवीन जिला सक्ती बनने उपरांत रेड क्रॉस सोसायटी में सदस्यता अभियान चला कर रेडक्रॉस सोसायटी का सफल संचालन किया जाएगा। बैठक में सम्मिलित श्याम सुन्दर अग्रवाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान से अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने की बात कही। उपस्थित पार्षद द्वारा रेड क्रॉस ब्लड बैंक संचालन हेतु बात रखा गया। बैठक में एसडीएम श्रीमती दिव्या अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री रूपेंद्र पटेल, तहसीलदार श्री मनमोहन सिंह ,पीडब्ल्यूडी एसडीओ श्री राकेश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी जनप्रतिनिधि और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

नगर डभरा में बन रहा हैं छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा शिवलिंग तथा 12 ज्योतिर्लिंग,,!

कवर्धा:-कवर्धा में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. इस एक्सीडेंट में 18 बैगा आदिवासियों की मौत हो गई !. ये सभी तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे.! कवर्धा के एसपी ने इस हादसे की पुष्टि की है,,!

नगर पंचायत डभरा से सुमित चंद्रम भारतीय नौ सेना नेवी में लेफ्टिनेंट बने,,!