एक कदम स्वछता कि ओर अग्रसर ग्राम पंचायत देवरी,,!

एक कदम स्वछता कि ओर अग्रसर ग्राम पंचायत देवरी 
 संवाददाता  - अमजद खान कि रिपोर्ट 

माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं शासन के आदेश पर ग्राम पंचायत देवरी के द्वारा ग्राम स्वछता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें ग्राम पंचायत देवरी स्व सहायता समूह के सदस्यों के द्वारा गांव कि गलियों में घूम कर घरों एवं दुकानों से निकलने वाले सूखे कचड़ा को एक निश्चित स्थान पर इकट्ठा करने का उठाया बिड़ा।
            वहीं सरपंच सेवक राम साहू ने कहा कि गांव, गली, मोहल्ला में स्वछता बनाये रखना हमारा कर्तव्य है। हमारे गली मोहल्ले अगर कचरों से भरा प्रदुषण हो रहा है,तो निश्चित है एक दिन वही प्रदुषण से हम ग्राम वासियों को अनेक प्रकार कि  बिमारियों का शिकार होना पड़ सकता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आज ग्राम पंचायत देवरी प्रस्ताव पारित कर ग्राम स्वछता कि बात को अंकित किया। और आज स्व सहायता समूह के सदस्यों को लेकर ग्राम पंचायत सचिव सतिश कुमार वर्मा, सरपंच सेवक राम साहू, ग्राम विकास समिति कोषाध्यक्ष जीवन लाल साहू, उत्तम साहू,सभी लोगों ने गलियों में घूम कर लोगो को स्वछता कि बात को अवगत करते हुए गलियों कि कचरा साफ कर निरक्षण किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !