धारदार चाकू से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले फरार एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार

धारदार चाकू से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले फरार एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन

तिल्दा नेवरा - :   आरोपी घटना कारित करने के पश्चात हो गया था फरार, जिसकी पुलिस द्वारा की जा रही थी सरगर्मी से पता तलाश
फरार आरोपी द्वारा अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर धारदार चाकू से हमला कर पहुंचाया गया गंभीर चोंट 
मामले में दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेज दिया गया था जेल

दिनांक 23.08.2024 को प्रार्थी तुलसीराम वर्मा द्वारा थाना हथबंद में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 22.08.2024 की रात्रि लगभग 09:00 बजे ग्राम कुकरचुंदा दैहान के पास एक मोटरसाइकिल में बैठे 03 व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी के पुत्र लाखेन्द्र वर्मा एवं एक अन्य युवक पर हमला कर दिया गया। इस दौरान आरोपियों द्वारा हत्या करने की नीयत से धारदार चाकू से प्रार्थी के पुत्र लाखेन्द्र वर्मा के पेट पर हमला कर दिया गया, जिसे उसके पसली में गंभीर चोट आया है। की रिपोर्ट पर थाना हथबंद में अपराध क्र. 161/2024 धारा 109,3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

कि प्रकरण में थाना हथबंद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों सूरज पाल निवासी ग्राम कामता एवं आरोपी विक्की मिश्रा निवासी ग्राम कामता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, किंतु प्रकरण में एक आरोपी जितेन्द्र वर्मा अभी भी फरार था, जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से पता तलाश की जा रही थी तथा उसके छिपाने के हर संभावित ठिकाने पर लगातार दबिश दिया जा रहा था। प्रकरण में थाना हथबंद पुलिस द्वारा फरार आरोपी जितेंद्र वर्मा को हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी के पुत्र के ऊपर धारदार चाकू से हमला कर उसे गंभीर चोट पहुंचाना स्वीकार किया गया है। कि प्रकरण में आरोपी को  दिनांक 17.04.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। 
आरोपी- जितेन्द्र वर्मा उर्फ जित्तू उम्र 19 साल निवासी ग्राम कुकराचुंदा थाना हथबंद

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !