तिल्दा ब्लॉक की बेटियों ने बढ़ाया मान – अस्मिता खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए सात बालिकाओं का चयन !

तिल्दा ब्लॉक की बेटियों ने बढ़ाया मान – अस्मिता खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए सात बालिकाओं का चयन
तिल्दा नेवरा से ब्लाक संवाददाता अमजद खान की रिपोर्ट

खेलों में बेटियों की दमदार दावेदारी!
"अस्मिता खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता" में भाग लेने के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खपरीकला की सात प्रतिभावान छात्राओं का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 13 जुलाई को दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम महुदा (झीट) में आयोजित की जा रही है।

चयनित बालिकाएं व उनके वर्ग:

चांदनी पटेल – 48 किग्रा (जूनियर)

दीप्ति निषाद – 48 किग्रा (सीनियर)

 रेशमी निषाद – 51 किग्रा

 कीर्ति निषाद – 58 किग्रा

 साक्षी वर्मा – 69 किग्रा (जूनियर)

मानसी वर्मा – 69 किग्रा (सीनियर)

 दामिनी यादव – 77 किग्रा


इस शानदार उपलब्धि के लिए इन बालिकाओं को प्रशिक्षित किया है कोच नीतू देवदास ने, जिन्होंने उन्हें तकनीकी, मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार किया। टीम की मैनेजर पूनमरानी वर्मा होंगी, जो इस पूरी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगी।
शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री डागेश्वर साहू एवं प्राचार्य श्री पोलिकार्प तिर्की ने छात्राओं को राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

 तिल्दा ब्लॉक के लिए यह चयन गर्व की बात है, जो क्षेत्र की बेटियों की मेहनत, समर्पण और खेल भावना को दर्शाता है।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !