शिक्षकों की लापरवाही से छात्रों का भविष्य खतरे में हथबंद के स्कूल में शिक्षक अनुपस्थित, समय से पहले छुट्टी आम बात !

 शिक्षकों की लापरवाही से छात्रों का भविष्य खतरे में हथबंद के स्कूल में शिक्षक अनुपस्थित, समय से पहले छुट्टी आम बात !
 
ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन

बलौदा बजार :--हथबंद स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की अनुपस्थिति और समय से पहले छुट्टी देने की घटनाएं अब आम हो गई हैं। इस लापरवाही का सीधा असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है, जिससे अभिभावकों में रोष है और छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

विद्यालय के छात्रों ने बताया कि कई शिक्षक नियमित रूप से स्कूल नहीं आते हैं। जो आते भी हैं, वे पढ़ाई में रुचि नहीं दिखाते। छात्रों का कहना है कि जब पढ़ाया भी जाता है तो उन्हें कुछ समझ में नहीं आता, जिससे उनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि वे कई बार इस संबंध में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी तरह की सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है, और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की जा रही है।

शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेकर उचित जांच करनी चाहिए, ताकि विद्यालय में पढ़ाई का स्तर सुधरे और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल का सख्त एक्शन: अवैध क्लीनिकों पर कसा शिकंजा, झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ लगातार कार्यवाही!