Posts

Showing posts from October, 2025

कृषि विभाग सिमगा द्वारा आत्मा योजना अंतर्गत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न !

Image
कृषि विभाग सिमगा द्वारा आत्मा योजना अंतर्गत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन सिमगा:-- उप संचालक कृषि श्री दीपक कुमार नायक (जिला बलौदा बाजार) के मार्गदर्शन में कृषि विभाग सिमगा द्वारा एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजना अंतर्गत RPL Based दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत दामाखेड़ा विकासखंड सिमगा में दिनांक 24 एवं 25 अक्टूबर 2025 को किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को उन्नत तकनीकों से खेती करने, जैविक कृषि के लाभ और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया, जिससे वे अधिक उत्पादन और कम लागत की दिशा में आगे बढ़ सकें। प्रशिक्षण में  आर. ए. राठौर (सेवानिवृत्त कृषि विकास अधिकारी, सिमगा) एवं चंद्रपाल जोगी (सहायक तकनीकी प्रबंधक, सिमगा) ने जैविक खेती और उन्नत कृषि तकनीकों पर विशेष सत्र लिया। इस अवसर पर अनिल कुमार दिवान (वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी),  पी. एल. अहिरवार (कृषि विकास अधिकारी, ह...

कृषि विभाग सिमगा द्वारा आत्मा योजना अंतर्गत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न !

Image
कृषि विभाग सिमगा द्वारा आत्मा योजना अंतर्गत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन सिमगा:-- उप संचालक कृषि श्री दीपक कुमार नायक (जिला बलौदा बाजार) के मार्गदर्शन में कृषि विभाग सिमगा द्वारा एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजना अंतर्गत RPL Based दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत दामाखेड़ा विकासखंड सिमगा में दिनांक 24 एवं 25 अक्टूबर 2025 को किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को उन्नत तकनीकों से खेती करने, जैविक कृषि के लाभ और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया, जिससे वे अधिक उत्पादन और कम लागत की दिशा में आगे बढ़ सकें। प्रशिक्षण में  आर. ए. राठौर (सेवानिवृत्त कृषि विकास अधिकारी, सिमगा) एवं चंद्रपाल जोगी (सहायक तकनीकी प्रबंधक, सिमगा) ने जैविक खेती और उन्नत कृषि तकनीकों पर विशेष सत्र लिया। इस अवसर पर अनिल कुमार दिवान (वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी),  पी. एल. अहिरवार (कृषि विकास अधिकारी, ह...

वेदांता लिमिटेड सीटीपीपी ने विद्यार्थियों के लिए आयोजित की रंगोली स्पर्धा ,!

Image
वेदांता लिमिटेड सीटीपीपी ने विद्यार्थियों के लिए आयोजित की रंगोली स्पर्धा  निमोही स्थित शासकीय स्कूल की 11 टीमों ने की भागीदारी।  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को दिए गए मेडल और प्रशस्ति पत्र। सिंघीतराई, (24 अक्टूबर):-- वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम निमोही स्थित स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए रंगोली स्पर्धा आयोजित की। ‘हमारा गांव स्वच्छ गांव, हमारा विद्यालय सुंदर विद्यालय’ थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की कुल 11 टीमों ने भागीदारी की। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्हीएलसीटीपीपी के ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस प्रमुख श्री सुशीम बेहरा और उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों की बेहतरीन रचनात्मकता के लिए उनकी खूब हौसला अफजाई की।  व्हीएलसीटीपीपी के मुख्य प्रचालन अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार पटेल ने निमोही के छात्र-छ...

वी क्लब ने दीपोत्सव की बांटी सामग्री,,,ग्रामिणो ने दिया धन्यवाद,,!

Image
वी क्लब ने दीपोत्सव की बांटी सामग्री,,,ग्रामिणो ने दिया धन्यवाद,,,!_ डभरा:- -नगर की सामाजिक धार्मिक सेवा भावी गतिविधियों में सक्रियता पूर्ण भागीधारी निभाने वाली संस्था वी क्लब अपराजिता डभरा ने सकराली के चारपारा में जाकर बुजुर्ग परिवारों को मिट्टी के दिए तेल बाती माचिस लाई बताशा पेठा मिठाई रंगोली पटाखे जैसी सामग्री का वितरण किया इन सबको पाकर बुजुर्ग महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई और  हमारे क्लब का प्रयास रहता है कि हर घर में दिया जले कहीं अंधेरा ना रहे यही प्रयास हर साल रहता है ब्रह्माकुमारी सेंटर डभरा में भी जाकर वी बहनों ने दीपोत्सव की सामग्री बाटी इस कार्यक्रम में वी मीनाक्षी पटेल वी सरिता ध्रुव वी पूजा सिदार श्वेता पटेल उपस्थित थी

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दामाखेड़ा में साइकिल एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित,,!

Image
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दामाखेड़ा में साइकिल एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित,,! ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन दामाखेड़ा:-- आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दामाखेड़ा में छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा नौवीं की 63 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। साथ ही संत श्री कबीर आश्रम दामाखेड़ा की ओर से छात्राओं को स्कूल ड्रेस, पुस्तक, जूता-मोजा आदि आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त पूर्व एवं उत्तर माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों को भी आवश्यक अध्ययन सामग्री दी गई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सदस्य श्री सुरेश साहू द्वारा विद्यालय के खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट किट तथा एसएमडीसी सदस्य डॉ. रविशंकर साहू द्वारा छात्रों की सुविधा हेतु वाटर कूलर और एग्जॉस्ट पंखा प्रदान किया गया। इस अवसर पर शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत दामाखेड़ा के सरपंच श्री कमलेश साहू, आश्रम से श्री ज्ञानी दास बैरागी, श्री दया शंकर, एसएमडीसी सदस्य श्री शंकर सोनवानी, डॉ. रविशंकर साहू, विद्यालय के प्राचार्य श्री...

ग्राम नवापारा में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया पोषण माह — महिलाओं को दिया गया संतुलित आहार और स्वास्थ्य का संदेश

Image
ग्राम नवापारा में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया पोषण माह — महिलाओं को दिया गया संतुलित आहार और स्वास्थ्य का संदेश ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन बलौदाबजार:-- सिमगा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवापारा में राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग सिमगा द्वारा पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विभाग की पर्यवेक्षक  सरस्वती बघेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें ग्रामीण महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों में कुपोषण की रोकथाम करना, स्वस्थ खानपान की आदतों को अपनाना और पोषक आहार के महत्व को समझाना रहा। इस दौरान विभाग की टीम ने संतुलित भोजन, स्वच्छता, आयरन व प्रोटीनयुक्त आहार के लाभ, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए विशेष पोषण योजना और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियाँ दीं। पर्यवेक्षक  सरस्वती बघेल ने कहा कि पोषण माह का मुख्य उद्देश्य हर परिवार तक “संतुलित आहार, स्वस्थ जीवन” का संदेश पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों को पौष्टिक भोजन जैसे दाल, हरी सब्जियाँ, अंडा, दूध और फल नियमित रूप ...

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में मनाया गया पोषण माह, जनपद सदस्य सुरेश कुमार साहू रहे मुख्य अतिथि

Image
कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में मनाया गया पोषण माह, जनपद सदस्य सुरेश कुमार साहू रहे मुख्य अतिथि ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा:-- आज दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में सुपोषण आहार कार्यक्रम के अंतर्गत पोषण माह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्री सुरेश कुमार साहू, आयुर्वेदिक औषधालय की प्रमुख डॉ. अनिता चंद्रवंशी, कुसुम राजवाड़े, शेखन ध्रुव एवं उतरा देवांगन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद सदस्य सुरेश कुमार साहू द्वारा गोदभराई कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संतुलित आहार, स्वच्छता, बच्चों के टीकाकरण तथा पोषण के महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर विजयलक्ष्मी शर्मा, संतोषी वैष्णव, सोनी साहू, उर्मिला ग्रीतलहरे, नंदनी साहू, देवकी बाई, अनुसुइया वर्मा, चमेली हल्दे सहित ग्राम की अनेक महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान जनपद सदस्य द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की...

दीपावली पर एक दीप पितरों के नाम पवित्र स्थान मुक्ति धाम में....!

Image
दीपावली पर एक दीप पितरों के नाम पवित्र स्थान मुक्ति धाम में....! श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार सक्ती के तरफ से आप सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं बधाई। सक्ती:-- जैसा कि आप सभी को ये बात पता होगा कि हमारे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार सक्ती के द्वारा धर्मिक कार्य सेवा कार्य एवं सभी के सहयोग के लिये जागरूक रहते है इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुये विस्तार में चर्चा करता हूँ श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती के सभी सदस्य पिछले 2 सालों से सक्ती के सार्वजनिक मुक्तिधाम एवं समीप में लगे मारवाड़ी मुक्तिधाम में दीपावली के शुभदिन में रात्रि के समय अपने पितरों के याद में दीपक जलाकर वही आतिशबाजी कर पूर्वजो को नमन करते आ रहे है। इसी सम्बन्ध में हम सभी ने एक मुहिम की शुरुआत करने का प्रयास कर रहे है कि आप सभी नगर के प्रत्येक घर से कम से कम 1 दीपक घी का या तेल का लेकर रात्रि 09 बजे हमारे साथ आप सभी चलकर दोनों मुक्तिधाम को रौशन कर पितरों को नमन करे और एक फूल झड़ी अवश्य जलाये🙏🏻 और एक निवेदन इस मुहिम को सिर्फ सक्ती ही नही सभी गांव सहर छत्तीसगढ़ एवं पूरा भारत वर्ष में इस प्रकार से मुक्ति धाम में साल...

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

Image
कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन बलौदाबजार-सिमगा:-- कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथ पुरी दर्शन एवं कबीर कुटी दर्शन के लिए आमीन माताओं की तीर्थ यात्रा धूमधाम से रवाना हुई। यह यात्रा KDV मिशन के तत्वावधान में आयोजित की गई। जनपद क्षेत्र क्रमांक 8 के सदस्य सुरेश कुमार साहू द्वारा KDV मिशन का सदस्य बनने के उपलक्ष्य में यह यात्रा दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को दामाखेड़ा से आरंभ हुई। तीर्थ यात्रा पांच दिवसीय रही जिसमें धर्मनगर दामाखेड़ा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मिशन के नवचयनित सदस्य पोषण साहू, तुमान वर्मा तथा दिलीप साहू ने आमीन माताओं के साथ तन-मन से सहयोग कर इस यात्रा को सफल बनाया। जगन्नाथ पुरी में कबीर कुटी दर्शन कर लौटने पर कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में सभी श्रद्धालुओं का कबीर धुन के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर गुलाल एवं पुष्प वर्षा कर भक्तों ने श्री कबीर साहब की समाधि मंदिर तक भव्य स्वागत जुलूस निकाला।

रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र “पप्पू” बंजारे ने पेश की दावेदारीकांग्रेस संगठन और समाज सेवा के लंबे अनुभव के साथ जताई नेतृत्व की इच्छा !

Image
रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र “पप्पू” बंजारे ने पेश की दावेदारी कांग्रेस संगठन और समाज सेवा के लंबे अनुभव के साथ जताई नेतृत्व की इच्छा  तिल्दा नेवरा से ब्लॉक संवाददाता अमजद खान की रिपोर्ट रायपुर:-- कांग्रेस के समर्पित और जुझारू कार्यकर्ता राजेंद्र पप्पू बंजारे ने रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। 52 वर्षीय बंजारे अनुसूचित जाति वर्ग (सतनामी समाज) से आते हैं और 1991 से कांग्रेस संगठन से जुड़कर लगातार सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। राजेंद्र बंजारे ने अपने पत्र में आदरणीय पूर्व विधायकों, सांसदों, कांग्रेस पदाधिकारियों और सामाजिक साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन का आशीर्वाद और मार्गदर्शन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने संगठन को एकजुट कर कांग्रेस के जनाधार को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। राजनीतिक सफर और जिम्मेदारियाँ: बंजारे ने अपने तीन दशक से अधिक लंबे सफर में वार्ड अध्यक्ष से लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव तक विभिन्न जिम्...