शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दामाखेड़ा में साइकिल एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित,,!

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दामाखेड़ा में साइकिल एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित,,!
ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन

दामाखेड़ा:--आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दामाखेड़ा में छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा नौवीं की 63 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। साथ ही संत श्री कबीर आश्रम दामाखेड़ा की ओर से छात्राओं को स्कूल ड्रेस, पुस्तक, जूता-मोजा आदि आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त पूर्व एवं उत्तर माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों को भी आवश्यक अध्ययन सामग्री दी गई।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत सदस्य श्री सुरेश साहू द्वारा विद्यालय के खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट किट तथा एसएमडीसी सदस्य डॉ. रविशंकर साहू द्वारा छात्रों की सुविधा हेतु वाटर कूलर और एग्जॉस्ट पंखा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत दामाखेड़ा के सरपंच श्री कमलेश साहू, आश्रम से श्री ज्ञानी दास बैरागी, श्री दया शंकर, एसएमडीसी सदस्य श्री शंकर सोनवानी, डॉ. रविशंकर साहू, विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !