इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ की बैठक संपन्न, राकेश साहू बनाए गए कार्यकारी कोषाध्यक्ष
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ की बैठक संपन्न, राकेश साहू बनाए गए कार्यकारी कोषाध्यक्ष
सक्ती:--इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ सक्ति की संगठनात्मक बैठक आज जैजैपुर मे संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं आगामी गतिविधियों को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान राकेश साहू को संगठन का कार्यकारी कोषाध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संगठन के लिए भवन की व्यवस्था करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही संगठन के सदस्यों के बीच आपसी सहयोग, समन्वय और एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया गया।
बैठक में आगामी नवंबर माह में संभावित विधिक कार्यशाला आयोजित करने के संबंध में भी चर्चा हुई। कार्यशाला के आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों एवं रूपरेखा पर विचार किया गया। वहीं, संगठन की ओर से जल्द ही एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के विषय पर भी चर्चा की गई।
बैठक में संगठन की भावी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा मीडिया से जुड़े सदस्यों के हितों के लिए मिलकर कार्य करने पर सहमति व्यक्त की गई। संगठन की कार्यप्रणाली को और व्यवस्थित करने की सही दिशा में ले जाने हेतु राकेश साहू को सर्वसम्मति से कार्यकारी कोषाध्यक्ष बनाया गया ।
बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर सकारात्मक माहौल रहा इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष अविनाश पटेल महासचिव शेख मुबारक संरक्षक शकील अहमद उपाध्यक्ष अमृत सेवक, राकेश साहू, मीडिया प्रभारी मुस्ताक कुरैशी सह सचिव राजू लोचन साहू, लाला उपाध्याय, नीलमणि बरेठ, करन अजगल्ले, महेंद्र खांडे, देवेंद्र रात्रे, विकास साहू, जीआर कुर्रे, प्रकाश साहू, जीवन पटेल, उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment