Posts

श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में स्थानीय कलाकार मेहर के साथ कोलकाता एवं सिमडेगा के कलाकारों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

Image
श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में स्थानीय कलाकार मेहर के साथ कोलकाता एवं सिमडेगा के कलाकारों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध जाशपुर:-- खाटू श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में पत्थलगांव सत्यनारायण मंदिर परिसर में आयोजित भजन कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार एवं भजन गायक  कमल किशोर मेहर द्वारा श्याम के दरबार में गीत प्रस्तुत किया गया .मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है एवं रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी इन मधुर गीतों को सुनकर हजारों की भीड़ में उपस्थित श्रद्धालु मग्न होकर देर रात तक भक्ति भाव में विभोर होकर भजन सुनते रहे इस कार्यक्रम में जहां कोलकाता, सिमडेगा एवं अन्य बड़े स्थानों से कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं वहां पर स्थानीय कलाकार को मौका देने पर शहरवासी खुश है एवं श्याम सेवा मंडली के इस आयोजन से पूरे नगर वासी भावविभोर हैं इस कार्यक्रम के लिए  मेहर ने खाटू श्याम सेवा समिति के सभी सदस्यों को ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित किया विवेक शर्मा कोलकाता से श्याम मित्र मंडली सिमडेगा से उनके द्वारा गाये भजनों की रसधारा  को सुनकर दर्श...

भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को देखा लाइव प्रसारण,,

Image
भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को देखा लाइव प्रसारण पत्थलगांव:-- पत्थलगांव के हरियाणा पंचायती धर्मशाला में भाजपा के 42वें स्थापना दिवस के मौके पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को लाइव प्रसारण देखा।  इस दौरान पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं में हर्ष वयाप्त रहा।  कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर पार्टी के 42वें स्थापना दिवस की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने संबोधन में कहा कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक का जो सफर तय किया है उन सभी महानुभावी नेताओं को नमन करता हूं। इस समय हम सभी देशवासी आजादी के 75 वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। यह हमारे लिए प्रेरणा का बहुत ही बड़ा अवसर है। आज वैश्विक स्तर पर देश उभर रहा है और तेज गति से वैश्विक परिस्थितियां बदल रही है। जिससे भारत के लिए लगातार नई संभावनाएं बन रही है।  उन्होंने कहा कि कुछ सप्ताह ...

कवर्धा:-खिलेश बंजारे को मिलेगा डॉ.भीमराव आम्बेडकर सम्मान।

Image
कवर्धा:-खिलेश बंजारे को मिलेगा डॉ.भीमराव आम्बेडकर सम्मान। कवर्धा(मनोज बंजारे) :-- 17 अप्रेल भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर देश व राज्य के अनेकों छेत्रो में समाज सेवा,खेल,साहित्यि,अकादमिक, कला,जैसे अन्य विषयों के उपलब्धि पाने वाले व्यक्तियों का चयन सम्मान हेतु चयन किया जाता है,खिलेश बंजारे अपने स्कूल शिक्षा के समय से ही वे अनेको गतिविधियों में सक्रिय रहें हैं वे स्कूल छात्र संघ के पदाधिकारी रहें व खेल,भाषण,साहित्य, कला,भाषण,भारतीय छात्र संसद में भी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इन्हें इस उपलब्धि के लिए स्वतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानीय अतिथियों से सम्मान प्राप्त कर चुके हैं इसके साथ ही इन्हे ग्राम गौरव सम्मान तथा समाज से यूथ आईकॉन प्राप्त कर चुके हैं, कॉलेज के समय छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका में रहें व कॉलेज में अनेको छेत्रो में अनेक उपलब्धि प्राप्त कर समाज सेवा में निरंतर अपनी भूमिका दे रहें है कोरोना के समय मे अपनी टीम के साथ अनेको सरहानीय कार्य किये थे तब लोग बहुत ही सराहना किये और सम्मान भी प्राप्त हुआ। ...

जशपुर के रियल हीरो निरीक्षक संतलाल आयाम जज्बा को सलाम.....कुनकुरी मे लगे भीषण आग मे काबू पाने की कोशिश सफल ......हाथ भी .....

Image
जशपुर के रियल हीरो निरीक्षक संतलाल आयाम जज्बा को सलाम.....कुनकुरी मे लगे भीषण आग मे काबू पाने की कोशिश सफल ......हाथ भी ...  हेमसागर यादव जशपुर की रिपोर्ट   जशपुर -:जशपुर जिले हीरो             की तरह दिखने वाला रियल लाइफ हीरो दुलदुला पुलिस में  इंस्पेक्टर श्री  Sant Ayaam हैं,   कल रात  जशपुर जिले के कुनकुरी में पूजा ड्रेसेस के मालिक श्यामसुंदर बंग के मकान में भीषण आग लगी थी आग भीषण थी क्योंकि मकान में ही इनका गोदाम था जहां इसी वस्तुएं थी जो आग को विकराल रूप दे रही थी ,    जैसे ही सूचना जशपुर एसपी श्री विजय अग्रवाल को मिली  तत्काल अग्निशमन वाहन जशपुर से रवाना करते हुए  कुनकुरी व आसपास के थानों  से पुलिस बल को भी  घटना स्थल के लिए रवाना किया, घटना की जानकारी होते ही कुछ लोग देवदूत बन प्रकट हुए जिन्होंने ने अपनी जान की परवाह किये बगैर आग की लपटों और दम घोट देने वाली धुंए में खुद को झोंकते हुए घर मे फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला व आग को फैलने से रोका  क्योंकि रिहायशी इलाका ह...

भारतीय हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर श्याम संगीत सृजन समूह छत्तीसगढ़ का विस्तार किया गया।

Image
भारतीय हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर श्याम संगीत सृजन समूह छत्तीसगढ़ का विस्तार किया गया। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभअवसर पर प्रदेश स्तरीय सृजन समूह में नारी शक्ति को विशेष प्राथमिकता दी गई। श्याम संगीत सृजन संस्थान द्वारा छत्तीसगढ़ में सम्पूर्ण नशामुक्त स्वस्थ समाज की स्थापना हेतु कला साहित्य प्रेमियों को संगठित करने का प्रयास किया जा रहा है। सक्ती:-- श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती द्वारा भारतीय कला- संस्कृति एवं सांस्कृतिक विकास के साथ ही साथ लोककला परंपरा व संस्कृति के संरक्षण- संवर्धन हेतु भारतीय शास्त्रीय संगीत प्रशिक्षण व संगीत परीक्षा कार्य संचालित किये जाने वास्ते सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त विकासखण्डों में श्याम संगीत सृजन केन्द्र स्थापित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।     श्याम संगीत सृजन संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष संगीतज्ञ-  श्याम कुमार चन्द्रा ने बताया कि  छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त विकासखण्डों में श्याम संगीत सृजन केन्द्रों की स्थापना किए जाने के पूर्व उपरोक्त सभी विकासखण्डों में स्थानीय संचालन समिति का ...

श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल,,जय श्री श्याम से गुंजा शहर

Image
श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल जय श्री श्याम से गुंजा शहर जशपुर से हरि जायसवाल की खास रिपोर्ट पत्थलगांव :-- पत्थलगांव सत्यनारायण मंदिर परिसर स्थित नवनिर्मित श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को शहर में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा अम्बिकापुर रोड दुर्गा मंदिर से शुरु हुई । जहां से श्रद्धालुओं ने अपने अपने कलश में जल भरकर श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ तीनों मुख्य मार्गों होते हुए नाचते गाते हुए मंदिर स्थल पहुंची।  जहां  श्रद्धालुओं ने मन्दिर के चारो ओर परिक्रमा किया । विद्वान पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महिलाओं ने कलश को सजा कर रख दिया ।  इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री श्याम के जयघोषों से पूरा शहर गुंजयामन होता रहा । यात्रा में काफी संख्या में लोगों के शामिल होने के कारण पुलिस प्रशासन की तैनाती विशेष तौर पर की गई थी। पूरी कलश यात्रा की सुरक्षा कमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे द्वारा संभाली गई थी। इस दौरान सड़कों...

कवर्धा (बिग ब्रेकिंग):-भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में गन्ना पेराई सीजन बंद होने की प्रथम सूचना जारी।

Image
कवर्धा (बिग ब्रेकिंग):-भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में गन्ना  पेराई सीजन बंद होने की प्रथम सूचना जारी। अन्तिम सूचना के बाद नही बेच पाएंगे कृषक अपना गन्ना। कवर्धा:- (मनोज बंजारे)  जिले में स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने पेराई सीजन बंद होनी की पहली सूचना जारी कर दिया है। जिसमे गन्ना बिक्री की अन्तिम तिथि 05/04/22 दिन मंगलवार का निश्चित किया है। इस समय अवधि तक गन्ना किसान अपनी फसल बेच पाएंगे। साथ ही साथ  कारखाना में गन्ना खरीदी हेतु संबंधित गन्ना उत्पादक कृषकों को गन्ना आपूर्ति पर्ची प्रदाय कर दिया गया है । जिले के ऐसे गन्ना उत्पादक कृषकगण जिन्हें किन्हीं कारणों से गन्ना आपूर्ति पर्ची प्रदाय नहीं हुआ हो , कृपया वे तत्काल भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना कवर्धा के गन्ना विभाग / अपने क्षेत्र सहायक से सम्पर्क कर गन्ना आपूर्ति पर्ची प्राप्त कर सकते है । जिन गन्ना उत्पादक कृषक भाईयों ने अपना शेष गन्ने को जूस हेतु अथवा बीज हेतु एवं गुड़ निर्माण हेतु सुरक्षित रखा हो तथा शक्कर कारखाना कवर्धा में पेराई हेतु विकय नही करना चाहते ऐसे कृषकगण कृपया कारखाने के ...