Posts

आप लोग समझते क्यों नही? हड़ताल है क्या? जो समय पर भी स्कूल नहीं आए..

Image
आप लोग समझते क्यों नही? हड़ताल है क्या? जो समय पर भी स्कूल नहीं आए.. शिक्षकों की अनुपस्थिति से नाराज कलेक्टर रजिस्टर भी अपने साथ ले गए अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्यवाही के दिए निर्देश      जांजगीर-चाम्पा 07 सितंबर 2022/  जिले के शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने लगातार दौरा कर रहे कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज अकलतरा ब्लॉक के स्कूलों, अस्पतालों, आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया। ग्राम तिलई में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का जब उन्होंने निरीक्षण किया तो पाया कि स्कूल खुलने के पौन घण्टे बाद भी कई शिक्षक विद्यालय नहीं पहुँचे थे। कलेक्टर ने इस पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मैं बार-बार बोल रहा हूँ, समय पर स्कूल आइए। आप लोग समझते क्यों नहीं? पौने दस बजे आना है। साढ़े दस बज गए हैं। अभी तक बहुत लोग नहीं आए हैं। खुद लापरवाह है। ऐसे में वे क्या पढ़ाते होंगे ? कोई हड़ताल है क्या? जो नहीं आए हैं। मैं कार्यवाही करूँगा। यह कहते हुए कलेक्टर ने स्कूल का रजिस्टर भी अपने साथ ले गए। उन्होंने शिक्षा अधिकारी को अनुपस्थित शिक्षकों के व...

"शिक्षक रत्न सम्मान" से टीकाराम सारथी सम्मानित :-

Image
" शिक्षक रत्न सम्मान" से टीकाराम सारथी सम्मानित :- दुलीचंद जालान महाविद्यालय सरसीवां में शिक्षक कला साहित्य अकादमी द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन शिक्षक कला साहित्य अकादमी के संस्थापक डॉ शिवनारायण देवांगन "आस"के संयोजकत्व एवं श्री एम.पी.यादव प्राचार्य के अध्यक्षता में टीकाराम सारथी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुरतेली  (डभरा)शिक्षक रत्न सम्मान से प्रतीक चिन्ह व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।  उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि परसराम साहू (राष्ट्रपति अवार्डी)कुणाल पांडे तहसीलदार (लवन) कृष्ण कुमार साहू (परियोजना अधिकारी) कौशलेंद्र पटेल प्रांताअध्यक्ष बोधी राम साहू (कोषाध्यक्ष )संजय मैथिल (संयुक्त सचिव) महेत्तर देवांगन (संगठन मंत्री) विजय प्रधान (जिलाध्यक्ष )जांजगीर चमेलीसाहू एवं प्रतिभा यादव उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आप लोग समझते क्यों नही? हड़ताल है क्या? जो समय पर भी स्कूल नहीं आए..

Image
आप लोग समझते क्यों नही? हड़ताल है क्या? जो समय पर भी स्कूल नहीं आए.. शिक्षकों की अनुपस्थिति से नाराज कलेक्टर रजिस्टर भी अपने साथ ले गए अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्यवाही के दिए निर्देश      जांजगीर-चाम्पा 07 सितंबर 2022/  जिले के शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने लगातार दौरा कर रहे कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज अकलतरा ब्लॉक के स्कूलों, अस्पतालों, आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया। ग्राम तिलई में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का जब उन्होंने निरीक्षण किया तो पाया कि स्कूल खुलने के पौन घण्टे बाद भी कई शिक्षक विद्यालय नहीं पहुँचे थे। कलेक्टर ने इस पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मैं बार-बार बोल रहा हूँ, समय पर स्कूल आइए। आप लोग समझते क्यों नहीं? पौने दस बजे आना है। साढ़े दस बज गए हैं। अभी तक बहुत लोग नहीं आए हैं। खुद लापरवाह है। ऐसे में वे क्या पढ़ाते होंगे ? कोई हड़ताल है क्या? जो नहीं आए हैं। मैं कार्यवाही करूँगा। यह कहते हुए कलेक्टर ने स्कूल का रजिस्टर भी अपने साथ ले गए। उन्होंने शिक्षा अधिकारी को अनुपस्थित शिक्षकों के व...

गिरदावरी में नहीं चलेगी लापरवाही, कलेक्टर ने खेत में उतरकर किया निरीक्षण

Image
गिरदावरी में नहीं चलेगी लापरवाही, कलेक्टर ने खेत में उतरकर किया निरीक्षण       जांजगीर-चाम्पा 07 सितंबर 2022/ वाहन से उतरकर गांव की गलियों, पगडंडियों और तालाब के पार में पैदल तो कभी बारिश के पानी और कीचड़ से बचने छलांग लगाते हुए हुए कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज लहलहाते खेतों के पास पहुचकर गिरदावरी के कार्यों की जांच की। तहसीलदार, राजस्व निरीक्षकों और पटवारियों की उपस्थिति में उनके द्वारा बनाए गए रिपोर्ट का बारीकी से मिलान किया और कहा कि गिरदावरी कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। राज्य शासन की योजना के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए गिरदावरी रिपोर्ट महत्वपूर्ण होगी। राज्य शासन का पैसा वास्तविक किसानों को जरूर मिलनी चाहिए।       अकलतरा ब्लॉक के ग्राम अमरताल में कलेक्टर श्री सिन्हा ने राजस्व अधिकारियों के साथ गिरदावरी रिपोर्ट की जांच की। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि गिरदावरी का कार्य गंभीरता से करें। गिरदावरी रिपोर्ट में खेत के मेढ़ के वृक्ष, धान के अलावा लगाए गए अन्य फसल, डायवर्टेड...

छत्तीसगढ़ी बोली में शुरू हुई पढ़ाई, मुख्यमंत्री कार्यालय ने की जिले की सराहना,,कलेक्टर ने किया शिक्षिका का सम्मान

Image
छत्तीसगढ़ी बोली में शुरू हुई पढ़ाई, मुख्यमंत्री कार्यालय ने की जिले की सराहना कलेक्टर ने किया शिक्षिका का सम्मान       जांजगीर-चाम्पा 07 सितंबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 5 सितम्बर शिक्षक दिवस को की गई घोषणा पर जिले में एक दिन बाद से ही अमल शुरू हो गया। सप्ताह में एक दिन छत्तीसगढ़ी में पढ़ाई की घोषणा होने के पश्चात जांजगीर-चाम्पा जिले में त्वरित पालन करते हुए हाई स्कूल मुलमुला की व्याख्याता श्रीमती प्रतीक्षा सिंह द्वारा कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय का अनुवाद छत्तीसगढ़ी में कर पढ़ाया गया। मुख्यमंत्री के घोषणा पर त्वरित अमल कर विद्यार्थियों को अध्यापन कराने पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीटर और फेसबुक में जारी कर जहा शिक्षिका और जिले की सराहना की, वहीं कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के माध्यम से स्कूल में जाकर शिक्षिका को सम्मानित कराया।        गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस पर राज्य में छत्तीसगढ़ी भाषा को बढ़ावा देने के लिए सभी स्कूल...

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में अमृत महोत्सव के अवसर पर संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा सक्ती छत्तीसगढ़ के मुख्य आतिथ्य में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Image
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में अमृत महोत्सव के अवसर पर संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा सक्ती छत्तीसगढ़ के मुख्य आतिथ्य में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कार्यक्रम सम्पन्न    सम्मेलन में उपस्थित सुप्रसिद्ध कवियों व साहित्यकारों द्वारा देश के उन वीर सपूतों "अमर शहीदों" को समर्पित काव्यमय प्रस्तुति से श्रध्दांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि अशोक गोयल पिलखुवा गाजियाबाद ने की। उन्होंने कहा- तिरंगा आन है मेरा, तिरंगा जान है मेरा। सक्ती छत्तीसगढ़-- प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा गाजियाबाद के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित कर देश के उन वीर सपूतों"अमर शहीदों" को समर्पित "आज की शाम, शहीदों के नाम" विराट काव्य सम्मेलन में उपस्थित समस्त कवियों व साहित्यकारों द्वारा अपनी काव्यमय प्रस्तुति से याद कर श्रद्धांजलि दी गई l  आज के इस आनलाइन अखिल भारतीय काव्य सम्मेलन कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार कवि अशोक गोयल पिलखुवा गाजियाबाद ने की l  मुख्य अतिथि के रूप...

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी द्वारा अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर विराट काव्य संध्या का आयोजन

Image
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी  द्वारा अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर विराट काव्य संध्या का आयोजन  प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के तत्वाधान में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव कार्यक्रम में एक विराट काव्य संध्या आयोजित की जा रही है इस विराट काव्य संध्या में जो साहित्यकार रचनाकार कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं वे क्रमवार अपना नाम मोबाइल नंबर व स्थान लिख दे जो रचनाकार कार्यक्रम में भाग लेना चाहे उनको कार्यक्रम में अंत तक रहना होगा और तभी उनको सम्मान पत्र दिया जा सकेगा अन्यथा जो रचनाकार अंत तक नहीं बना रहेगा वह सम्मान पत्र मुझे प्राप्त नहीं हुआ है कहने का अधिकारी नहीं होगाl कार्यक्रम गूगल मीट लिंक द्वारा किया जाएगा          * कार्यक्रम* *दिनांक 22अगस्त* 2022 *समय* सायं 6:00 बजे कार्यक्रम में अधिकतम 20 रचनाकारों से ज्यादा रचनाकार नहीं लिए जाएंगेl प्रत्येक रचनाकार को अपनी रचना प्रस्तुत करने के लिए केवल 3 मिनट का समय दिया जाएगाl *विशेष*  जो रचनाकार अपना नाम लिस्ट में जोड़ देंगे और कार्यक्रम में उपस्थित नहीं रहेंगे उनको भविष्य मे...