Posts

तिल्दा ब्लॉक की बेटियों ने बढ़ाया मान – अस्मिता खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए सात बालिकाओं का चयन !

Image
तिल्दा ब्लॉक की बेटियों ने बढ़ाया मान – अस्मिता खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए सात बालिकाओं का चयन तिल्दा नेवरा से ब्लाक संवाददाता अमजद खान की रिपोर्ट खेलों में बेटियों की दमदार दावेदारी! "अस्मिता खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता" में भाग लेने के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खपरीकला की सात प्रतिभावान छात्राओं का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 13 जुलाई को दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम महुदा (झीट) में आयोजित की जा रही है। चयनित बालिकाएं व उनके वर्ग: चांदनी पटेल – 48 किग्रा (जूनियर) दीप्ति निषाद – 48 किग्रा (सीनियर)  रेशमी निषाद – 51 किग्रा  कीर्ति निषाद – 58 किग्रा  साक्षी वर्मा – 69 किग्रा (जूनियर) मानसी वर्मा – 69 किग्रा (सीनियर)  दामिनी यादव – 77 किग्रा इस शानदार उपलब्धि के लिए इन बालिकाओं को प्रशिक्षित किया है कोच नीतू देवदास ने, जिन्होंने उन्हें तकनीकी, मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार किया। टीम की मैनेजर पूनमरानी वर्मा होंगी, जो इस पूरी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगी। शाला विकास समिति के अध...

वीर सपूत मिथलेश साहू जी को श्रद्धांजलि, ग्राम नवापारा में भावुक माहौल !

Image
वीर सपूत मिथलेश साहू जी को श्रद्धांजलि, ग्राम नवापारा में भावुक माहौल ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन ग्राम नवापारा में वीर सपूत मिथलेश साहू  की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मंच पर उनके परिजनों को सम्मानित करते हुए उन्हें शाल और भेंट कर नमन किया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री टंकराम वर्मा जी ने कहा कि मिथलेश साहू जैसे वीर जवानों का बलिदान हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने देश और समाज की रक्षा के लिए नक्सल क्षेत्र में वीरगति पाई। उनका साहस, समर्पण और देशभक्ति हमारे दिलों में अमर रहेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के लोकप्रिय विधायक व मंत्री टंकराम वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष  आनंद यादव, जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतपाल, विधायक प्रतिनिधि  करण वर्मा, सोहेला मंडल अध्यक्ष हेमंत बाघमार, सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश चरेवे, जिला पंचायत सदस्य डॉ. मोहन लाल वर्मा नवापारा सरपंच डोमार सिंह मार्कण्डेय महिला आयोग की सदस्य  लक्ष...

सर्व ब्राह्मण समाज बलौदाबाजार द्वारा एक माह का मास परायण पाठ प्रारम्भ !

Image
सर्व ब्राह्मण समाज बलौदाबाजार द्वारा एक माह का मास परायण पाठ प्रारम्भ  तिल्दा नेवरा से ब्लॉक संवाददाता अमजद खान की रिपोर्ट सर्व ब्राह्मण समाज बलौदा बाजार द्वारा मास परायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है जो की पवित्र सावन के एक माह तक चलेगा पंडित चंद्रहास पांडेय गैतरा वाले द्वारा रामचरित मानस पाठ  शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक प्रतिदिन एक पाठ किया जा रहा है पंडित वाल्मीकि शुक्ल विप्र वाटिका    में प्रतिदिन पाठ किया जा रहा है इसमें सभी वर्ग जाति के लोग भाग ले सकते हैं यह पाठ सभी धर्म प्रेमियों के लिए किया जा रहा है पूरे एक माह सावन तक  पाठ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित श्री श्याम शुक्ला जी पंडित सुशील तिवारी जी पंडित नारायण शुक्ला जी पंडित राजकुमार तिवारी जी पंडित शिव नरेश मिश्रा जी पंडित राजीव लोचन शुक्ला जी पंडित विष्णु धर दीवान जी पंडित मनोज दुबे जी पंडित छवि श्याम दुबे जी पंडित प्रमोद शुक्ला जी श्री सुरेंद्र वाजपेई जी तरण ठाकुर जी पंडित चंद्रराज पांडे जी पंडित संजय शर्मा जी पंडित आशुतोष शर्मा जी श्रीमती अलका श...

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Image
छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन रायपुर:--, छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का बहुप्रतीक्षित प्रदेश अध्यक्ष चुनाव  गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित महादेव घाट में संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक चुनाव कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से समाज के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल राज 25 के मतदाता प्रतिनिधियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया को लोकतांत्रिक रूप से सफल बनाया। इस बार प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, लेकिन निर्णायक बढ़त के साथ मिलन धनकर ने विजय हासिल की। उन्हें कुल 443 मतों से जीत प्राप्त हुई। मिलन धनकर आरंग, जिला गौतभट के मूल निवासी हैं और समाज में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पहले भी निभा चुके हैं अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलन धनकर का यह कार्यकाल कोई नया अध्याय नहीं है, बल्कि वे पिछले वर्ष भी प्रदेश अध्यक्ष पद पर आसीन रह चुके हैं। उनके ...

NGRSJC ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती को जिला चिकित्सालय में उन्नयन करने दिया ज्ञापन

Image
NGRSJC ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती को जिला चिकित्सालय में उन्नयन करने दिया ज्ञापन   जिला चिकित्सालय के रूप में उन्नयन होने से स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी बढ़ोत्तरी... अधिवक्ता चितरंजय पटेल  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में जिला चिकित्सालय संचालित होने से स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होने के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना होगी जिससे आम लोगों का नगर में ही बेहतर इलाज हो सकेगा, यह बात बताते हुए NHRSJC लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने आज संगठन के जिला अध्यक्ष महेंद्र बरेठ के साथ जिलाधीश अमृत विकास तोपनो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति को जिला चिकित्सालय के रूप में संचालित करने हेतु समुचित कार्रवाई किए जाने ज्ञापन देने के बाद कहा कि समकालीन स्थापित नवीन जिला सारंगढ़ में सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में जिला चिकित्सालय के रूप संचालन के साथ जिला स्तर की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इन परिस्थितियों में राष्ट्रीय मानवाधिकार व सामाजिक न्याय आयोग जिला सक्ती ने कलेक्टर को ज्ञ...

शिक्षकों की लापरवाही से छात्रों का भविष्य खतरे में हथबंद के स्कूल में शिक्षक अनुपस्थित, समय से पहले छुट्टी आम बात !

Image
  शिक्षकों की लापरवाही से छात्रों का भविष्य खतरे में हथबंद के स्कूल में शिक्षक अनुपस्थित, समय से पहले छुट्टी आम बात !   ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन बलौदा बजार :-- हथबंद स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की अनुपस्थिति और समय से पहले छुट्टी देने की घटनाएं अब आम हो गई हैं। इस लापरवाही का सीधा असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है, जिससे अभिभावकों में रोष है और छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। विद्या लय के छात्रों ने बताया कि कई शिक्षक नियमित रूप से स्कूल नहीं आते हैं। जो आते भी हैं, वे पढ़ाई में रुचि नहीं दिखाते। छात्रों का कहना है कि जब पढ़ाया भी जाता है तो उन्हें कुछ समझ में नहीं आता, जिससे उनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि वे कई बार इस संबंध में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी तरह की सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है, और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की जा रही है। शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन को इस मामले को ...

अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवम् आईवीएफ सेंटर रायगढ़ के द्वारा 20 जुलाई को निः संतान दंपतियों के लिए निः शुल्क जांच एवम् परामर्श ओपीडी का आयोजन !

Image
अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवम् आईवीएफ सेंटर रायगढ़ के द्वारा 20 जुलाई को निः संतान दंपतियों के लिए निः शुल्क जांच एवम् परामर्श ओपीडी का आयोजन ! डभरा:-- अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवम् आईवीएफ सेंटर रायगढ़ के द्वारा 20 जुलाई 2025,दिन रविवार को निः संतान दंपतियों के लिए निः शुल्क जांच एवम् परामर्श ओपीडी का आयोजन अग्रसेन भवन, डभरा मे किया जा रहा है जिसमे इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ रश्मि गोयल,निःशुल्क जांच एवम् परमर्श हेतु उपलब्ध रहेंगी।  आज के इस आधुनिक युग में  तनाव और प्रदूषण की वजह से बाँझपन की समस्या बहुत कॉमन होती जा रही है। शादीशुदा कपल जब तक इसके इलाज के लिए अपने आप को तैयार कर पाते है तब तक उनकी उम्र ज़्यादा हो जाती है।   डॉ रश्मि ने बताया कि इस शिविर  का उद्देश्य लोगो में निःसंतानता के लिये जागरूकता लाना है जिससे की लोग सही समय में इस समस्या का इलाज कराये। इस शिविर का उद्देश्य समाज की सोच में बदलाव लाना भी है क्योंकि अभी भी कई परिवार इस समस्या को एक अभिशाप मानते है और औरत को हो दोषी  मानते है जबकि सर्वे के मुताबि...