वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ अंतर्गत महिलाएं सीख रहीं ब्यूटी वेलनेस के गुण,,
वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ अंतर्गत महिलाएं सीख रहीं ब्यूटी वेलनेस के गुर ओड़ेकेरा पंचायत की 30 महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण। वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट की उत्कृष्ट पहल के लिए महिलाओं ने दिया साधुवाद। सिंघीतराई,( सक्ती, 7 जून) :-- वेदांता पावर लिमिटेड के सक्ती थर्मल प्लांट ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम की ‘सखी परियोजना’ के अंतर्गत महिला सशक्तिरण के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए हैं। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत ओड़ेकेरा की 30 महिलाओं को ब्यूटी वेलनेस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण अवधि तीन महीने की है। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकेंगी। इसके साथ ही महिलाएं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सक्षम हांेगी। परियोजना का संचालन स्वयंसेवी संगठन ‘स्रोत’ के सहयोग से किया जा रहा है। ग्राम पंचायत ओड़ेकेरा की प्रशिक्षु चंद्रकुमारी राठिया, पद्मा राठिया एवं विजया चौहान ने बताया कि ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को हेयर स्टायलिंग, मेकअप, हेयर स्पा...