NHRSJC की जिला स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं ने तंबाकू निषेध का लिया शपथ !
NHRSJC की जिला स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं ने तंबाकू निषेध का लिया शपथ तंबाकू छोड़ना एक सही और जरूरी कदम... अधिवक्ता चितरंजय पटेल सक्ती:-- तंबाकू छोड़ना एक सही और जरूरी कदम है, इससे न सिर्फ आपकी सेहत सुधरेगी, बल्कि समाज में भी एक अच्छा संदेश जाएगा इसलिए आज से ही जागरूक बनें और नशा छोड़ने के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें, यह बात राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहते हुए मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को तंबाखू का उपयोग नहीं करने हेतु शपथ दिलाई। आज राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग की जिला स्तरीय बैठक पटेल निवास ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में आयोजित की गई जिसमें रेलवे ओवर ब्रिज एंड अंडर ब्रिज के भूमिपूजन की घोषणा के करीब साल भर गुजर जाने के बाद भी धरातल पर कोई काम नहीं दिखाई देने पर चिंता व्यक्त करते हुए गंभीरता से चर्चा की गई तथा इस विषय को लेकर रेल्वे के उच्च अधिकारियों से भेंट कर शीघ्र कार्य शुरू करने तथा नवीन जिला सक्ती स्थापना के साथ ह...