राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सक्ती जिले के अधिकारियों से की चर्चा
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सक्ती जिले के अधिकारियों से की चर्चा
जल संरक्षण, हरियाली और लखपति दीदीयों के नवाचार आधारित गतिविधियों पर दिया विशेष जोर
सक्ती जिले के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और महिला स्व-सहायता समूहों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लोकभवन से सक्ती जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ चर्चा कर 22 प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को जनआंदोलन बनाने, सभी शासकीय कार्यालयों एवं आवासों में वृक्षारोपण करने तथा जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
राज्यपाल ने पुराने तालाब, कुएं और जल स्रोतों के पुनर्जीवन पर बल देते हुए महिला स्व-सहायता समूहों को हाइड्रोपोनिक्स, प्राकृतिक खेती और अन्य नवाचार आधारित व्यवसायों से जोड़ने की बात कही। उन्होंने योग को बढ़ावा देने, टीबी मरीजों के बेहतर उपचार और जैविक खेती में वैल्यू एडिशन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने पर भी जोर दिया।
बैठक में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित जिले और चारों विकासखंडों के अधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल ने अधिकारियों को जनहित के कार्यों में परिणाममूलक दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए।
Ad
Comments
Post a Comment