Posts

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग

Image
विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था से किया कोलेबोरेट        सक्ती, (25 जून 2026):- कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला प्रशासन और एडु एक्सेस संस्था ने कोलेबोरेट किया है। जिसके तहत अब जिले के ऐसे विद्यार्थी जो विदेशो में पढ़ाई करना चाहते हैं। उन्हें निः शुल्क मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन से प्राप्त जानकारी अनुसार विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके तहत सक्ती जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था के साथ सहयोग स्थापित किया है। जिससे विदेश में अध्ययन करने या विभिन्न विश्वविद्यालयों में आवेदन करने के इच्छुक विद्यार्थियों को निःशुल्क मार्गदर्शन एवं मेंटरशिप प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों को विदेशो के विश्वविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया, उपयुक्त विश्वविद्यालयों के चयन तथा आवेदन संबंधी आवश्यक जानकारी...

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सक्ती जिले के अधिकारियों से की चर्चा

Image
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सक्ती जिले के अधिकारियों से की चर्चा जल संरक्षण, हरियाली और लखपति दीदीयों के नवाचार आधारित गतिविधियों पर दिया विशेष जोर सक्ती जिले के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और महिला स्व-सहायता समूहों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लोकभवन से सक्ती जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ चर्चा कर 22 प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को जनआंदोलन बनाने, सभी शासकीय कार्यालयों एवं आवासों में वृक्षारोपण करने तथा जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने पुराने तालाब, कुएं और जल स्रोतों के पुनर्जीवन पर बल देते हुए महिला स्व-सहायता समूहों को हाइड्रोपोनिक्स, प्राकृतिक खेती और अन्य नवाचार आधारित व्यवसायों से जोड़ने की बात कही। उन्होंने योग को बढ़ावा देने, टीबी मरीजों के बेहतर ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर आज डभरा में कार्यक्रम का हुआ आयोजन !

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर आज डभरा में  कार्यक्रम का हुआ आयोजन  डभरा:-- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला सक्ती द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर आज सतनाम भवन डभरा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए बाबा गुरु घासीदास जी के पवित्र जैतखाम में पूजा-अर्चना कर प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा जिला सक्ती की प्रभारी सावित्री अजगले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितैषी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ...

वेदांता पावर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित की स्पर्धाएंतीन पंचायतों की लगभग 120 महिलाओं और 50 विद्यार्थियों ने की भागीदारी।जन प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों ने की वेदांता पावर के आयोजन की प्रशंसा।

Image
वेदांता पावर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित की स्पर्धाएं तीन पंचायतों की लगभग 120 महिलाओं और 50 विद्यार्थियों ने की भागीदारी। जन प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों ने की वेदांता पावर के आयोजन की प्रशंसा।   सिंघीतराई,( 9 जून):- वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रकला स्पर्धा, जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम पंचायत सिंघीतराई, ओड़ेकेरा और निमोही की 120 महिलाओं और 50 छात्र-छात्राआंे ने आयोजन में भागीदारी की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। सामुदायिक विकास कार्यक्रम की ‘सखी परियोजना’ के अंतर्गत संचालित सिलाई प्रशिक्षण एवं ब्यूटी वेलनेस कार्यक्रम में पंजीकृत महिलाओं ने आयोजन में हिस्सा लेकर एक से बढ़कर एक चित्रों की प्रदर्शनी लगाई वहीं युवा कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सिंघीतराई में संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम के विद्यार्थियों ने डिजीटल चित्रकलाएं तैयार कीं। सभी कलाकृतियां इस वर्ष की थीम - ‘‘प्रकृति से प्रेरित: जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए’’ पर आधारित थीं। प्रतिभागियों...

कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल

Image
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला   लक्ष्मण लहरें  कोसीर:--  आस्था और श्रद्धा से जुड़ी भावनाओं को साकार करते हुए कोसीर के बाँधा तालाब परिसर में शनिवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शनिदेव की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। बताया जा रहा है कि बाँधा तालाब के किनारे शनिदेव मंदिर निर्माण एवं प्रतिमा स्थापना की मांग लंबे समय से की जा रही थी। स्थानीय श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी नागरिकों के सहयोग से यह मांग अब पूरी हो गई है, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। विशेष रूप से कुशलई मंदिर पारा की सक्रिय महिलाएं धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती रही हैं। चाहे कुशलई मंदिर की भव्य महाआरती हो या सावन माह में आयोजित बोल बम यात्रा, महिलाएं हर आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाती हैं। इसी धार्मिक उत्साह ...

वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ से महिलाओं को मिलेगी आजीविका

Image
वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ से महिलाओं को मिलेगी आजीविका - सक्ती जिला के तीन ग्राम पंचायतों की 120 महिलाओं को मिल रहा सिलाई का प्रशिक्षण। - वेदांता पावर की पहल को उत्कृष्ट बताया प्रशिक्षु महिलाओं ने।   *सिंघीतराई, सक्ती, 15 मई।* वेदांता पावर के सक्ती जिला स्थित 1200 मेगावॉट थर्मल पावर प्लांट ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम की ‘सखी परियोजना’ के अंतर्गत महिला सशक्तिरण के लिए अनेक प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ किए हैं। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघीतराई, निमोही और ओड़ेकेरा की लगभग 120 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में 120 महिलाओं ने सिलाई प्रशिक्षण के लिए पंजीयन कराया है। सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की अवधि तीन माह है। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकेंगी। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सक्षम हांेगी। परियोजना का संचालन स्वयंसेवी संगठन ‘स्रोत’ के सहयोग से किया जा रहा है। वेदांता पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजिंदर सिंह आहूजा ने कहा है कि महिलाएं ...

बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद- बीएमसी में एडवांस सर्जिकल टेक्नोलॉजी के प्रयोग से इलाज हुआ किफायती और आसान।

Image
बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद - बीएमसी में एडवांस सर्जिकल टेक्नोलॉजी के प्रयोग से इलाज हुआ किफायती और आसान।   कैंसर का पता चलना किसी भी व्यक्ति और उसके परिवार के लिए बड़ा आघात होता है। इससे उनकी पूरी जिंदगी बदल जाती है। मध्य भारत के लिए यह संकट इसलिए और गहरा हो जाता है क्योंकि यहां कैंसर संबंधी अत्याधुनिक केंद्र की उपलब्धता हमेशा से बड़ी चुनौती रही है। सालों से कैंसर का विशेष इलाज, अत्याधुनिक सर्जिकल सिस्टम और तकनीक-आधारित स्वास्थ्य सेवाएं बड़े महानगरों के प्रसिद्ध अस्पतालों या बेहद महंगे निजी संस्थानों तक सीमित रहे हैं। ऐसे में मजबूर होकर मरीजों और उनके परिवारों को दूर का सफर तय करना पड़ता था जहां अस्पतालों के चक्कर लगाने, इलाज के लंबे इंतजार, मानसिक तनाव और लगातार बढ़ते भारी-भरकम आर्थिक बोझ के कारण परिवार टूट जाता था। राहत की बात यह है कि छोटे और बड़े शहरों में उपलब्ध सुविधाओं का ये अंतर अब सिमट रहा है। कैंसर के इलाज के लिए भटकने की मजबूरी अब खत्म हो रही है। वेदांता के बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) ने अत्याधुनिक कैंसर के...

डॉ. टीकाराम सारथी को 'क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान'

Image
डॉ. टीकाराम सारथी को 'क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान'  बालरक्षक प्रतिष्ठान द्वारा  रानी अहिल्याबाई होलकर की नगरी अहिल्या परिसर इंदौर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य अतिथि डॉ योगेंद्र नाथ शुक्ला, पूर्व प्राचार्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार, तथा किशोर गुप्ता उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश प्रशासकीय शिक्षण परिषद, उमेश हार्डिया सीनियर हाई कोर्ट वकील, सत्यनारायण सरवाडिया अध्यक्ष मध्य प्रदेश अशासकीय शिक्षण परिषद, डॉक्टर बबीता कड़ाकिया एडिशनल डायरेक्टर इंस्टिट्यूट ऑफ ला इंदौर, डॉ संजय मालवीय संस्थापक अध्यक्ष ब्रिलिएंट स्कूल इंदौर, फिल्म अभिनेता जूनियर नसीरुद्दीन उर्फ सैफुद्दीन, सुश्री सुप्रिया चौधरी एसीपी यातायात विभाग, सुश्री कामना शर्मा लेखिका, डॉ मनीष दवे प्रतिष्ठित शिक्षाविद साहित्यकार, सुरेश भिड़े लेखक व डॉ कृष्णा जोशी साहित्यकार के विशिष्ट आतिथ्य एवं बाल रक्षक प्रतिष्ठान के अध्यक्ष श्री मनोज चिंचोरे राष्ट्रीय सचिव श्री नरेश बाग तथा मुख्य संयोजक श्री धर्मेश जोशी  एवं सुश्री स्मिता राणा की गरिमामयी उपस्थिति ...

पीएम श्री आत्मानंद स्कूल में कक्षा पहली में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया संपन्न !

Image
पीएम श्री आत्मानंद स्कूल में कक्षा पहली में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया संपन्न  सक्ती- डभरा:-- पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल डभरा में 12 मई 2026 को समय प्रातः 9 बजे से कक्षा पहली में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया प्रारंभ किया गया l जिसमें शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष नेतराम चंद्रा,दिनेश बरेठ,नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक कंवलधर साहू ,प्राचार्य हेमेंद्रनाथ साहू प्रवेश समिति के सदस्य वेणुधर नायक, रीतिका विश्वकर्मा, विजय लक्ष्मी ठाकुर, मीनाक्षी डाहट,अनिल चंद्रा एवं परेश गौतम सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे l लॉटरी की प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न किया गया l सर्वप्रथम बीपीएल वर्ग में आरक्षित सीटों पर पात्र लड़की एवं लड़कों का चयन किया गया l इसके पश्चात सभी पात्र आवेदनों को सामूहिक रूप से जनप्रतिनिधियों एवं पालकों, विद्यालयीन कर्मचारियों एवं पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति में लॉटरी निकाला गया l चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज जमा कर निर्धारित तिथि तक प्रवेश लेना अनिवार्य है। AD,,1,, ,,,2,,,, ...

जल संकट से जूझ रहे निमोही के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद ! लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन।

Image
जल संकट से जूझ रहे निमोही के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद !  लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन।   सिंघीतराई, सक्ती, :-- भीषण गर्मी और गिरते जल स्तर के बीच जल संकट से जूझ रहे ग्राम पंचायत निमोही के नागरिकों के लिए वेदांता पावर के सक्ती जिला स्थित थर्मल पावर प्लांट द्वारा वाटर टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की जा रही है। अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कंपनी पिछले तीन वर्षों से ग्राम पंचायत निमोही में मार्च से जून तक टैंकरों के माध्यम से नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। इस वर्ष लगभग 120 परिवारों को प्रति दिन 12000 लीटर जल आपूर्ति से प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। वेदांता पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजिंदर सिंह आहूजा ने कहा कि वेदांता पावर अपने प्रचालन क्षेत्रों में दीर्घकालिक सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के जरिए जरूरतमंद नागरिकों की मदद के लिए कटिबद्ध है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विकास का ऐसा वातावरण तैयार करना है जिससे प्रत्येक जरूरतमंद को समानता के साथ विकास के अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि जल संचय ...

वेदांता स्किल स्कूल छत्तीसगढ़ में युवा स्वावलंबन का सशक्त माध्यम

Image
वेदांता स्किल स्कूल छत्तीसगढ़ में युवा स्वावलंबन का सशक्त माध्यम अपने परिवार, समाज और देश के लिए कुछ कर दिखाने की इच्छा रखने वाला हर युवा चाहता है कि जितनी जल्दी हो वह खुद के पैरों पर खड़ा हो जाए। यूं तो सरकार ने देश भर में अनेक तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के पाठ्यक्रम संचालित किए हैं परंतु देश की युवा आबादी के अनुपात में उनकी संख्या कम ही है। अनेक पाठ्यक्रम ऐसे भी हैं जहां प्रशिक्षण की सुविधाएं तो हैं परंतु प्रशिक्षण के बाद युवाओं को रोजगार पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में देश में उन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की खूब मांग है जो प्रशिक्षण के साथ ही रोजगार उपलब्ध कराने में युवाओं की मदद करे। वर्तमान परिदृश्य में वेदांता स्किल स्कूल की भूमिका महत्वपूर्ण बन जाती है। वर्ष 2011 में बालको के सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत वेदांता स्किल स्कूल की स्थापना औद्योगिक आवश्यकताआंे के अनुरूप युवाआंे के लिए प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। कोरबा, कबीरधाम और सरगुजा क्षेत्रों में कार्यरत वेदांता स्किल स्कूल ने अब तक 15,000 से ज्यादा युवाओ...