कवर्धा:- वस्तुओं की बढ़ती महँगाई से लोगों का हुआ हाल बेहाल

कवर्धा:- वस्तुओं की  बढ़ती महँगाई से लोगों का हुआ हाल बेहाल

कवर्धा संवाददाता:- मनोज बंजारे  की कलम से,,,

कवर्धा:-- कबीरधाम जिले के कांग्रेस युवा नेता व प्रदेश मैनेज मेन्ट प्रभारी अब्दुल रहीम खान ने बढ़ती हुई महँगाई से लोगों का बुरा हाल है महँगाई के कारण गरीब वर्गो को रोजमर्रा की वस्तुओं को खरीदने में दिक्कतें हो रही है।

लगातार पेट्रोल ,डीजल और रसोई गैस खाने के तेल में इजाफा हो रहा है प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है पेट्रोल डीजल के कारण ही अन्य वस्तुओं का मूल्य बढ़ रहा है मोदी सरकार महँगाई रोकने में नाकाम हो रही है अब तक महँगाई रोकने कोई पहल नही किया गया अच्छे दिनों की वादा कर सत्ता में आई सरकार अब तक विकास के नाम मे लोगों को बेवकूफ ही बनाई अच्छे दिन तो नही आये लेकिन बेतहाशा महँगाई आ गयी जिससे लोगों का बुरा हाल है ।

अब्दुल रहीम ने आगे कहा कि अगर मोदी सरकार ने समय रहते महँगाई पे लगाम नही लगाई तो निश्चित ही आने वाले चुनाव में देश की जनता सबक सिखाएगी मोदी सरकार कुम्भकर्ण की नींद में सोई हुई है जब कांग्रेस सत्ता में थी तो 60 का पेट्रोल डीजल और चार सौ का रसोई गैस महँगा लगता था वही अब ये सरकार को महँगाई नजर नही आ रही है और बेतुका बयान बाजी से भी बाज नही आते।आने वाले समय मे निश्चित ही जनता सबक सिखाएगी और सत्ता से बाहर करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !