कवर्धा :- भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना रामहेपुर के मजदुर कल्याण संघ की 6 सूत्री मांगे अभी तक लंबित, प्रबंध कर रही लापारवाही, मांगे पूरी नहीं होने पर जनवरी में पुनः करेंगे टूल डाउन हड़ताल – जगदीश बंजारे

कवर्धा :- भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना रामहेपुर के मजदुर कल्याण संघ की 6 सूत्री मांगे अभी तक लंबित, प्रबंध कर रही लापारवाही, मांगे पूरी नहीं होने पर जनवरी में पुनः करेंगे टूल डाउन हड़ताल – जगदीश बंजारे

लिखित आश्वासन के बावबूद भी आपने वादों से मुकर रही प्रबंध संचालक – जगदीश बंजारे

कवर्धा:-- भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना रामहेपुर मजदुर कल्याण संघ ने  एक बार फिर अपनी मांगों को पूरा करने हेतु,कारखाना प्रबंधक के खिलाफ  हुंकार भरना चालू कर दिया है। 
आपको बता दें की मजदूर कल्याण संघ ने अपनी छः सूत्री मांगो को लेकर  सितंबर –अक्टूबर माह में टूल डाउन हड़ताल किया गया था। लंबी दिनों से चली  हड़ताल के बाद कारखाना प्रबंधक ने मजदूर कल्याण संघ की सभी मांगों को दिसम्बर माह में पूरा करने की एवम जनवरी से कर्मचारियों  लाभ देने की  लिखित आश्वासन दिया था। जिसके बाद सभी कर्मचारी अपने अपने कार्यों में वापस चले गए थे। परंतु अभी तक इनकी मांगों को अमल नही किया गया है। जिसके चलते कर्मचारीयों में आक्रोश है।

मजदुर कल्याण संघ के अध्यक्ष जगदीश बंजारे ने प्रबन्ध संचालक पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा संचालक हमे गुमराह कर रही है, जानबुझकर हमारी मांगों को लंबित  कर रही हैं। हमारी मांगो को अमल करने के लिए हमने  एक हफ्ते का समय दिए है, अगर उक्त समयावधी में मांगे हमारी मांगे पूरी नहीं होती तो  फिर से टूल डाउन हड़ताल करने के  लिए  बाध्य हो जायेंगे।
विदित हो की वर्तमान समय में गन्ना पेराई चालू है,अगर हड़ताल होती है , तो निश्नित ही इसका कामयाजा गन्ना भेजने वाले किसानों एवम कारखाना दोनों को भोगना पड़ेगा।


कवर्धा से मनोज बंजारे की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !