अंतरराष्ट्रीय दोहा संग्रह "भारत के अशोक चक्र विजेता" का लोकार्पण हिंदी भवन दिल्ली
अंतरराष्ट्रीय दोहा संग्रह "भारत के अशोक चक्र विजेता" का लोकार्पण हिंदी भवन दिल्ली
(देश विदेश के 140 दोहाकारों को "काव्य श्री सम्मान" से अलंकृत किया जाएगा)
अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के द्वारा अंतरराष्ट्रीय दोहा संग्रह भारत के अशोक चक्र विजेता का लोकार्पण दिल्ली के हिंदी भवन में 5 फरवरी 2023 को किया जायेगा जिसमें देश विदेश के 140 साहित्यकारों को काव्य श्री सम्मान से अलंकृत किया जायेगा।
संस्था के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि आगामी 5 फरवरी को दिल्ली के हिंदी भवन में आयोजित होने वाले इस भव्य लोकार्पण समारोह में भारत के विभिन्न प्रांतों से एवं अन्य देशों के लगभग 140 सहभागी साहित्यकार इस अवसर पर "काव्य श्री सम्मान" से अलंकृत किये जायेंगे।
इसी श्रृंखला में सक्ती (छत्तीसगढ़) से इस ग्रन्थ के सहभागी दोहाकार संगीतज्ञ-श्याम कुमार चन्द्रा को "काव्य श्री सम्मान" से अलंकृत किया जाएगा जिन्होंने *भारत के अशोक चक्र विजेता- सुहास विस्वास* पर दोहे लिखे हैं।
हिंदी साहित्य के अछूते विषय भारत के अशोक चक्र विजेताओं पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन आयोजन किया गया था। जिसमें 201 रचनाकारों ने किसी एक अशोक चक्र विजेता पर दोहे सृजित कर काव्य पाठ किया था। इस प्रकार के अनूठे आयोजन को विशिष्ट श्रेणी में मानते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने दर्ज़ किया गया है।
इन्हीं रचनाकारों में से चयनित 167 रचनाकारों के दोहे संकलित कर इस ऐतिहासिक महत्व के ग्रन्थ 'भारत के अशोक चक्र विजेता' को सर्वभाषा प्रकाशन ने प्रकाशित किया गया है। इस ग्रन्थ में सम्पादक की भूमिका संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष साहित्यकार डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने एवं संकलनकर्ता की भूमिका का निर्वहन संस्था के महासचिव देश के वरिष्ठ गीतकार ओंकार त्रिपाठी ने निभाया है।
इस ऐतिहासिक एवं कालजयी ग्रन्थ में भारत के समस्त अशोक चक्र विजेताओं पर दोहे सृजित कर संकलित किया गया है जिसमें अमेरिका, नेपाल, यू. ए. ई., इंडोनेशिया, भारत के विभिन्न राज्यों के साहित्यकारों को स्थान दिया गया है।
इस भव्य आयोजन को यादगार बनाने के देने के लिये संस्था के उपाध्यक्ष राजकुमार छापड़िया (मुम्बई) मार्गदर्शक डॉ. यशपाल सिंह चौहान (दिल्ली) संगठन मंत्री ब्रज माहिर (फरीदाबाद), सचिव रजनीश स्वछन्द (नालंदा) महिला इकाई अध्यक्ष कुसुमलता 'कुसुम' (दिल्ली) महिला इकाई महामंत्री गार्गी कौशिक (गाज़ियाबाद), पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह श्रेयस (लखनऊ), महाराष्ट्र इकाई अध्यक्ष डॉ. रोशनी किरण (मुम्बई), बिहार इकाई अध्यक्ष बिनोद कुमार हँसौंड़ा (दरभंगा), आदि जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा
सक्ती (छत्तीसगढ़)
मो.नं. 7999451129.
Comments
Post a Comment