स्वास्थ्य कर्मचारी मुख्यालय में रहें वर्ना होगी कार्यवाही - कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना

स्वास्थ्य  कर्मचारी मुख्यालय में रहें वर्ना होगी कार्यवाही - कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना

 सक्ती:--इन दिनों सक्ती कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना रोजाना सक्ती जिला अन्तर्गत शहरों, ग्रामों का दौरा कर रही हैं जहां कलेक्टर द्वारा हेल्थ सेंटर, आंगनबाड़ी केन्द्र,धान खरीदी केंद्र, उचित मूल्य दुकान,   ट्राइबल छात्रावास ,और स्कूलों का विजिट किया जा रहा है  दिनांक 20 जनवरी को कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना डभरा ब्लाक के दौरा में थी। जहां सबसे पहले उन्होंने  डभरा स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरक्षण किया डभरा स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आपरेशन थियेटर संचालित करने हेतु आवश्यक पहल करते हुए स्वास्थ्य केंद्र में  लैब जांच सुविधा , मरीजों को मिलने वाली दवा,  स्वास्थ्य  केंद्र  में उपलब्ध उपकरणों का जायजा लिया तथा केंद्र में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र का निरक्षण कर कुपोषित बच्चों और उनके माताओं  के खान पान  के संबंध में जानकारी ली कलेक्टर ने कोटमी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र , किरारी स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र, गोविंदपुर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को मुख्यालय में  निवास कर 24×7 हेल्थ सेंटर का संचालन करने हेतु निर्देशित किया । इस दौरे में सीएमएचओ डॉ सूरज सिंह राठौर, डभरा एसडीएम दिव्या अग्रवाल, डीपीएम श्रीमती अर्चना तिवारी, मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !