आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदान दलों के गठन के लिए हुआ पहला रेंडमाइजेशन

आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदान दलों के गठन के लिए हुआ पहला रेंडमाइजेशन
        सक्ती, (15 अक्टूबर 2023 ):--मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए मतदान दलों के गठन हेतु आज दिनांक 15 अक्टूबर को पहला रेंडमाइजेशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आज उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम और डीआईओ श्री ऋषि रॉय ने निर्वाचन विभाग के सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रथम चरण का रेंडमाइजेशन कराया। रेंडमाइजेशन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम, समस्त रिटर्निंग अधिकारी, पंचायत विभाग के नोडल अधिकारी श्री बी पी भारद्वाज, डी आई ओ श्री ऋषि रॉय, अन्य नोडल अधिकारी सहित निर्वाचन कार्यालय के अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल का सख्त एक्शन: अवैध क्लीनिकों पर कसा शिकंजा, झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ लगातार कार्यवाही!

भाजपा का बड़ा दांव: जमीनी योद्धा"मनोज पटेल" को प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ में मिली अहम जिम्मेदारी,,!

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !