प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर नवापारा हथबंद मंडल ने सेवा कार्यों के साथ मनाया पर्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर नवापारा हथबंद मंडल ने सेवा कार्यों के साथ मनाया पर्व
ब्लाक संवाददाता मनीषा टण्डन की रिपोर्ट
हथबंद:-- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी  के 75वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर मध्यप्रदेश के धार से उनके राष्ट्र के नाम लाइव प्रसारण का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी नवापारा हथबंद मंडल द्वारा “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत विविध सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया जनपद अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल तथा विधायक प्रतिनिधि करण वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने रक्तदान कर सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बिस्किट और फल वितरित किए गए। आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे बच्चों को फल बांटे गए। पर्यावरण संरक्षण के संदेश को प्रबल करते हुए मातृशक्ति के सम्मान में “मां के नाम एक पेड़” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रीय पोषण माह पर जानकारी दी गयी।
 इस दौरान हथबंद सेक्टर की सुपरवाइजर ने शिशुओं, गर्भवती महिलाओं और माताओं के लिए पोषण संबंधी जानकारी साझा की वहीं शासकीय आयुर्वेद औषधालय के कर्मचारियों द्वारा पोषण अभियान की जानकारी दी गई और सभी को आयुर्वेदिक चाय पिलाकर स्वास्थ्य लाभ के महत्व पर प्रकाश डाला गया इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ दौलतराम पाल जनपद पंचायत सिमगा विधायक प्रतिनिधि करण वर्मा,पूर्व जनपद अध्यक्ष मोहन धीगड़े,महामंत्री युगल किशोर वर्मा,मंडल महामंत्री प्रेमलता वर्मा,महामंत्री ईश्वरी मारखंडे ,मंत्री लिली वर्मा, पुर्व सरपंच प्रतिनिधि संजय वर्मा, सरपंच ढालेश्वरीनरेश अनंत,सरपंच डोमार मारखंडे,उपाध्यक्ष धनेश्वरी वर्मा, सहकारिता समिति अध्यक्ष धन्ना धनेश्वर निषाद, उपाध्यक्ष, सरपंच हरीश वैष्णव,जनपद सदस्य खोमलाल साहू,जीवनलाल साहू, शाला समिति उपाध्यक्ष जीतू यादव, मोनू समुद्र , नोहर पाल,धनीराम रजक (सोशल मीडिया प्रभारी) प्रकाश पाल (मीडिया प्रभारी),पंच मुलचंद टंडन,(पत्रकार)मनीषा टंडन, अर्चना वर्मा, राजू पाल,संतराम ध्रुव,राम पाल साहू,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आधिकारी कर्मचारी एवम भाजपा मंडल के पदाधिकारी, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच सहित बूथ अध्यक्ष ,अखिलेश्वरी शुक्ला, जितेंद्र साहु मितानित, महिला समूह,भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित सभी जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और निरंतर राष्ट्र सेवा की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !