प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सिमगा पहुंचे डॉ. नीरेंद्र साहू, भव्य स्वागत आतिशबाजी के साथ
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सिमगा पहुंचे डॉ. नीरेंद्र साहू, भव्य स्वागत आतिशबाजी के साथ
बलौदाबजार सिमगा:-- साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू आज पहली बार सिमगा पहुंचे। साहू समाज ने उनका जोरदार स्वागत किया और भव्य रैली निकाली।आज दिनांक 17/09/2025 दिन बुधवार को साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीरेंद्र साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू, मा. उपा, साधना साहू
प्रदेश संगठन सचिव सुनील साहू,
मा.सचिव चंद्रवती साहू,
प्रकोष्ठ सचिव प्रदीप साहू, निर्विरोध निर्वाचित होने पर तहसील स्तर पर आभार प्रकट करने के लिए सिमगा तहसील में पधारे। इस अवसर पर सिमगा तहसील के युवाओं ने उनका बाजा व बाइक रैली के साथ भव्य स्वागत किए। प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू ने समाज के लोगो के साथ आत्मीय रूप से मुद्दो पर चर्चा की तथा तहसील परिक्षेत्र व ग्रामीण पदाधिकारियों से परिचय लिया। अच्छे ऊर्जा के साथ समाज को आगे बढ़ाने की आग्रह की। और अपने वक्तव्य इसरे से बताया कि समाज को और मजबूती प्रदान करने के लिए नए नियमावली को लागू करने की बात की इसी दौरान श्रीमती चंद्रावती साहू ने समाज के महिलाओं को आगे आने की अपील की तथा समाज को आगे बढ़ने के लिए शिक्षा की विशेषताओं को बताया। इस समय सैकड़ो युवाओं के साथ साथ सामाजिक प्रमुख तहसील अध्यक्ष रामनाथ साहू, चंदू साहू, रामबिलास साहू, राहुल साहू, बाबूलाल, सुरेश साहू, शेषनारायण साहू, नरेश साहू, हेमंत साहू, दीपक, रोहित, मीडिया प्रभारी ओंकार साहू,हेमलाल, हिरा, तहसील व पूर्व के नये पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment