नवरात्र दुर्गा उत्सव नही, शक्ति साधना का पावन पर्व हैं - नेमीचंद

नवरात्र दुर्गा उत्सव नही, शक्ति साधना का पावन पर्व हैं - नेमीचंद
ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन
सिमगा - रविवार को सिमगा तहसील में पंच ज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम एवम भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में तहसील स्तरीय मासिक महा आरती क्रम का आयोजन किया गया। जहां मां जगत जननी जगदम्बा जी व सदगुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के सूक्ष्म उपस्थित के आह्वान के लिए गगन भेदी जयकारे लगाते हुए  महा आरती क्रम प्रारंभ हुए, दिव्य मंत्र उच्चारण के बाद मां और गुरुवर की आरती किया गया जनकल्याण के भाव के साथ चेतना मंत्र उच्चारण किया गया सर्पण स्तुति शांति पाठ के साथ महा आरती संपन्न हुआ उसके बाद चिंतन के क्रम में भगवती मानव कल्याण संगठन जिला बलौदा बाजार भाटापारा के अध्यक्ष उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्र केवल दुर्गा उत्सव नही है बल्कि इससे कही ज्यादा शक्ति साधना का पर्व है इन दिनों में इस पृथ्वी पर जगत जननी की विशेष ऊर्जा प्रवाहित होती है! यह ऊर्जा यदि हमारे अंदर प्रवेश हो जाए तो हमे शारीरिक बौद्धिक लाभ तो मिलता ही है आध्यात्मिक लाभ भी मिलता है इस ऊर्जा को प्राप्त करने के लिए  सिर्फ मूर्ति स्थापित कर देना पर्याप्त नहीं बल्कि हमे अपने घरों में एक एकांत स्थान पर रोज  विधिवत दुर्गा शक्ति के मंत्रो का जाप करना चाहिए आहार विचार को पूर्ण सात्विक रख कर धर्म में चल रहे दिखावा और आडंबरों से बचते हुए साधक के भांति जीवन  चर्या अपनाना चाहिए ।
इस कार्यकर्म मे जिला संगठन प्रचार मंत्री सुखचंद पटेल, जिला कोषाध्यक्ष अश्वनी साहू, तहसील सिमगा अध्यक्ष लुकेश पटेल, तुकाराम पटेल, राहुल पटेल, एव सैकड़ो की संख्या मे जनसमुदाय उपस्थित रहे !

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !