कांग्रेस पार्टी मे ब्लॉक अध्यक्षों की सूची की जारी!तिल्दा शहर से नव नियुक्त अजितेश शर्मा, तिल्दा ग्रामीण से बलदाऊ साहू पुनः नियुक्त

कांग्रेस पार्टी मे ब्लॉक अध्यक्षों की सूची की जारी!
 तिल्दा शहर से नव नियुक्त अजितेश शर्मा, तिल्दा ग्रामीण से बलदाऊ साहू पुनः नियुक्त
 तिल्दा नेवरा से ब्लॉक संवाददाता अमजद खान की रिपोर्ट
तिल्दा नेवरा:-- कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन को मजबूत करने की दिशा में ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। इस सूची में तिल्दा ब्लॉक शहर से अजितेश शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि तिल्दा ग्रामीण से बलदाऊ साहू पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें पुनः ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कांग्रेसजनों ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई देते हुए इसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम बताया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अजितेश शर्मा और बलदाऊ साहू के नेतृत्व में पार्टी जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय होगी तथा आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !