प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर आज डभरा में कार्यक्रम का हुआ आयोजन !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर आज डभरा में  कार्यक्रम का हुआ आयोजन 
डभरा:-- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला सक्ती द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर आज सतनाम भवन डभरा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए बाबा गुरु घासीदास जी के पवित्र जैतखाम में पूजा-अर्चना कर प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा जिला सक्ती की प्रभारी सावित्री अजगले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितैषी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सह-प्रभारी (प्रशिक्षण) छोटे लाल भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं, जिससे देश के प्रत्येक वर्ग को लाभ मिला है।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष परदेशी खुंटे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्षीय कार्यकाल राष्ट्र निर्माण, गरीबों के उत्थान और सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाला रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने समाज के सभी वर्गों के विकास को प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव पूरे देश में दिखाई दे रहा है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रेम टंडन, छपोरा मंडल अध्यक्ष घनश्याम भारद्वाज, मोहर साय, श्याम महिलांगे, गजानंद लहरे, अनिल रात्रे, विजेंद्र रात्रे, यतेन्द्र खुंटे,  शिव कुमार  वारेन. भागीरथी. मनोहर जोल्हे. बेड भास्कर. कामिनी धर्मा. सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन बाबा गुरु घासीदास जी के चरणों में राष्ट्र एवं समाज की उन्नति तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना के साथ किया गया

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !